Chhaava Advance Booking : विक्की कौशल की फिल्म छावा इस समय काफी चर्चा मे है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिये सिनेमा घर की खिड़कियों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। फिल्म Chhaava की कहानी छत्रपती शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के साहस और उनके बलिदान की कहानी पर आधारित है। पिछ्ले कई दिनो से इस फिल्म के पोस्टर्स और एक्टर्स के लुक्स सोशल मीडिया समेत कई जगह देखने को मिल रहें हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग ने करोड़ों कमाये:
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन मे बनी फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले से ही चर्चा मे बनी हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल वीर छत्रपती संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की एक दिन की कमाई इतनी ज्यादा है कि जितनी किसी दूसरी फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन भी नही होता है। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2025 के दिन सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने एक दिन में एडवांस बुकिंग मे करोड़ों रूपये छाप लिये हैं। हिस्टोरिकल कहानी पर आधारित इस फिल्म को लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिये बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। यह फिल्म शुरुआत में कुछ विवादों मे भी रही। लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शको के अंदर उत्साह भर गया है। इसके बाद से सभी दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके रिलीज होने से पहले लोगो ने इसके एडवांस टिकट बुक कर लिये हैं।
एडवांस बुकिंग में Chhaava ने कमाये करोड़ों:
छावा की रिलीज डेट का पता चलते ही सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर लंबी लाइन लग गयी।14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने 9 फरवरी को हुई एडवांस बुकिंग से रिकार्ड तोड़ दिये हैं। अभी तक की हुई कमाई को देखते हुए इस फिल्म ने करोड़ो का कारोबार किया है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज से पहले छावा ने 8.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने कई फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इन आकड़ों को यदि ध्यान में रखा जाये तो ‘छावा ‘ ओपनिंग डे पर 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।विक्की कौशल की आने वाले ये फिल्म नया रिकार्ड बना सकती है।
Chava की कहानी:
फिल्म छावा की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी को मराठी नॉवेल छावा से लिया गया है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसका प्रोडक्शन दिनेश विजान ने किया है। Chhaava फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी है। रश्मिका ने विक्की कौशल की पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है। अक्षयखन्ना ने खलनायक औरंगजेब का किरदार निभाया है। इसके साथ ही इस फिल्म मे आशुतोष राणा,दिव्या दत्ता,प्रदीप राम सिंह रावत भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे।
बबीता आर्या