Monday, March 2, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ IITM में प्रबंधन उत्सव ‘मैनेजमेंट सेपियंस 2026, नेतृत्व, नवाचार और व्यावहारिक प्रबंधन कौशल का सशक्त मंच

IITM में प्रबंधन उत्सव ‘मैनेजमेंट सेपियंस 2026, नेतृत्व, नवाचार और व्यावहारिक प्रबंधन कौशल का सशक्त मंच

by KhabarDesk
0 comment
IITM Delhi

IITM DELHI  :   इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली के मैनेजमेंट क्लब “मैनेजीनियस” द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रबंधन उत्सव ‘मैनेजमेंट सेपियंस 2026’ का आयोजन 22 एवं 23 जनवरी को उत्साहपूर्ण एवं शैक्षणिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन ” फ्रॉम  विजनरी ड्रीम्स टू मैनेजमेंट रियलिटी” थीम पर आधारित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटीएम की निदेशक प्रो. (डॉ.) रचिता राणा, श्रीमती सीमा शर्मा (सदस्य, गवर्निंग बॉडी, आईआईटीएम), उपनिदेशक प्रो. (डॉ.) गणेश वाधवानी, कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. (डॉ.) दीपिका अरोड़ा, सह  समन्वयक प्रो. (डॉ.) दीपाली सलूजा तथा डॉ. अमिता पठनिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. (डॉ.) रचिता राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और व्यावहारिक प्रबंधन कौशल के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट कॉर्डिनेटर्स की सराहना की।

उत्सव के पहले दिन ऑक्शन प्रीमियर लीग ई-स्पोर्ट्स, मैड मोमेंट्स, ब्रांड प्ले और प्रोडक्ट रीमिक्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ऑक्शन प्रीमियर लीग में अक्षित मोंगा, आदित्य मिश्रा एवं गौरव गोयल आईआईटीएम की टीम विजेता रही, वहीं आईआईटीएम के अर्शदीप सिंह, तेजवीर सिंह एवं तनवीर सिंह उपविजेता बने। ई-स्पोर्ट्स में कृष मलिक एवं गर्व पंछवानी (महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोडक्ट रीमिक्स में आदित्य अधिकारी आईआईटीएम और मैड मोमेंट्स में आईआईटीएम  प्रांजुल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में भी छात्रों का उत्साह चरम पर रहा। ट्रेज़र ट्रैक में आईआईटीएम  के निशांत एवं दिशिता विजेता रहे, जबकि बिज़नेस सिमुलेशन में ध्रुव एवं शनाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थिंक ऑर सिंक प्रतियोगिता में जेएमसी इंस्टिट्यूट के अन्या अरोड़ा एवं मुनार मेहता विजेता बने, वहीं ब्रांड प्ले (फाइनल) में गौरी सदाना एवं वाणी दत्ता को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। श्री हिमांशु शर्मा, सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र ने मैड मोमेंट्स का मूल्यांकन किया; श्री कार्तिक चछरा, उद्यमी एवं पब्लिक स्पीकर ने ब्रांड प्ले के अंतिम दौर का आकलन किया; थिंक ऑर सिंक की ज़िम्मेदारी श्री राघव शर्मा ने संभाली, जबकि प्रोडक्ट रीमिक्स का मूल्यांकन डॉ. हिमांशु मट्टा, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् द्वारा किया गया, जिसमें नवाचार एवं व्यावहारिकता पर विशेष बल दिया गया।

आयोजन समिति ने प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष धन्यवाद आईसीएफ़एआई बिज़नेस स्कूल (आईबीएस), फ़्रैगोमेन एजुकेशनल सर्विसेज़ एवं बेयरबेरी ऑर्गेनिक्स को दिया गया। साथ ही बी4यू बिरयानी, क्रेवनेस्ट, चीज़केक क्रेविंग्स, कनव यश (केकेएस गेमिंग), पॉज़ एंड प्ले, लुवियाना, द हैंडमेड गली, भक्ति गुलाटी (टैरो स्टेशन), डीएसआईएम तथा कलरअप प्रिंटिंग के योगदान के लिए भी हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण, आयोजन समिति तथा छात्र समन्वयकों ने उत्कृष्ट अनुशासन, प्रभावी समन्वय और समर्पण का परिचय देते हुए कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign