Wednesday, January 14, 2026
Home मनोरंजन Sitaare Zameen Par : जानिए कब रिलीज होगी “सितारे ज़मीन पर”, Aamir Khan के किरदार में होगा ज़बरदस्त ट्विस्ट !

Sitaare Zameen Par : जानिए कब रिलीज होगी “सितारे ज़मीन पर”, Aamir Khan के किरदार में होगा ज़बरदस्त ट्विस्ट !

by KhabarDesk
0 comment
Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par  :  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान, इस समय अपनी आने वाले फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में अपने फैंस को बताया कि उनका किरदार निकुंभ बहुत संवेदनशील था। लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार गुलशन नाम का है। जो पहले वाले किरदार से बिल्कुल उलट है। इस बार फिल्म में उन्होंने एक प्यारे टीचर की जगह एक अक्खड़ और बदतमीज इंसान का किरदार निभाया है। जो बात बात पर सबका अपमान करता रहता है। आईए जानते हैं आमिर खान ने अपने ‘चीन फैंस क्लब’ से बातचीत के दौरान  Sitaare Zameen Par  फिल्म के बारे में दर्शकों को क्या जानकारी दी।

आमिर खान की बड़े पर्दे पर वापसी:

आमिर खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म’ सितारे जमीन पर’ एक बार फिर से चर्चा में है। इससे पहले आमिर खान फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। उसकी असफलता को देखते हुए आमिर खान ने एक ऐलान किया था कि वह अभिनय से अब दूरी बना लेंगे। जिसके चलते उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। आमिर खान की यह फिल्म ‘तारे ज़मीन पर” का सीक्वल’ सितारे जमीन पर ‘ है।

Sitaare Zameen Par

चीन में मकाऊ कॉमेडी फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए इस फिल्म के बोल्ड किरदार के बारे में बताया। उन्होंने दर्शकों को बताया कि इस फिल्म में उन्होंने गुलशन नाम का किरदार निभाया है,जो एक बास्केटबॉल कोच है। आमिर खान ने यह भी बताया है कि उनका यह किरदार बहुत ही असभ्य और बेबाक है और वह सभी का अपमान करता है। वह अपने परिवार से लड़ता है और सबके साथ बुरा व्यवहार करता है । उसके अंदर बहुत सी आंतरिक समस्याएं और कमियां हैं।

दर्शकों को दिल खोलकर हसांएगी सितारे जमीन पर:

इस फिल्म की बातचीत के दौरान आमिर खान ने यह भी बताया है कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लगभग तैयार है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में ऐसे कुछ लोग है जो डाउन सिंड्रोम और अलग-अलग डिसेबिलिटी से पीड़ित है। वह आमिर खान के किरदार गुलशन को एक अच्छा इंसान क्या होता है, इसके बारे में सिखाते हैं। मूल रूप से यह एक स्पेनिश फिल्म है, और इसका भारतीय संस्करण बनाया गया है। इसमें दर्शकों के लिए हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है ।यह फिल्म लोगों को हसांएगी।

Sitaare Zameen Par की रिलीज डेट:

आमिर खान की यह फिल्म’ सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी।  पहले यह फिल्म बीते साल दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। आई एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज स्पेनिश फिल्म चैंपियंस का रीमेक है। इसका ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2 ‘के साथ अटैच होकर 1 मई को आएगा। इसके बाद आमिर खान अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे । इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी है।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign