Saturday, April 18, 2026
Home मनोरंजन शेखर होंम’: बिग बॉस के रनवीर शौरी और केके मेनन की धमाकेदार वेब सीरीज, जानें कब हो रही रिलीज

शेखर होंम’: बिग बॉस के रनवीर शौरी और केके मेनन की धमाकेदार वेब सीरीज, जानें कब हो रही रिलीज

by Jai P Swarn
0 comment
Shekhar Home web series

Shekhar Home Web Series: बॉलीवुड फ़िल्मों के जानें मानें एक्टर रणवीर शौरी, केके मेनन और रसिका दुग्गल को दर्शक, एक नई वेब सीरीज ‘शेखर होम’ मे एक साथ देखेंगे । इस वेब सीरीज में के के मेनन  एक जासूस की भूमिका मे नजर आयेंगे। इसका ट्रेलर 1 अगस्त को रीलीज किया गया हैं । जासूसी ड्रामा सीरीज ‘शेखर होम’ जियो सिनेमा पर 14 अगस्त को प्रीमियर के लिए तैयार हैं।

शेखर होम’ आर्थर कॉनन डॉयल के साहित्य से प्रेरित सीरीज हैं:

जासूसी फिल्मे देखने वालो के लिये बॉलीवुड में एक नई वेब सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही हैं । ये बॉलीवुड सीरीज हॉलीवुड की डिडेक्टिव मूवी ‘शेरलॉक होम्स’ से प्रेरित एक जासूसी ड्रामा सीरीज है। इस वेब सीरीज का नाम ‘शेखर होम’ (Shekhar Home) रखा गया हैं । के के मेनन इस सीरीज में जासूस की भूमिका मे नजर आयेंगे और उनका साथ निभायेंगे रणवीर शौरी । 14 अगस्त को आप रणवीर शौरी को आने वाली वेब सीरीज में केके मेनन के सहयोगी जासूस के रूप मे देखेंगे। ये क्राईम वेब सीरीज है इसमें रसिका दुग्गल और कीर्ति कुलहारी भी मुख्य भूमिका में हैं। Shekhar Home का  निर्देशन रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

वेब सीरीज ‘शेखर होम’ का ट्रेलर (Shekhar Home Trailer):

Shekhar Home Web Series : इस सीरीज की कहानी कलकत्ता के एक शहर लोनपुर पर बेस्ड है । केके मेनन इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में है । जयव्रत साहनी मध्यम आयु वर्ग का एक कुंवारा लड़का है जिसकी भूमिका रणवीर शौरी ने निभायी हैं । रणवीर शौरी और केके मेनन दोनो एक साथ अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने की कोशिश में लगे रहते हैं । दोनो ने मिलकर कई तरह की मिस्ट्री जैसे मर्डर से लेकर ब्लैकमेल और यहां तक कि सुपर नेचुरल इवेंस्ट्स जैसे कई तरह के रहस्यों को सुलझाया है । इन दोनों कलाकारों की एक्टिंग में जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है। इस सीरीज की कहानी अनिरुद्ध गुहा वैभव विशाल और निहारिका पुरी ने लिखी है। यह वेब सीरीज रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित हैं ।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign