RBI Guidelines : ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिये सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाये जा रहे हैं । इसी के तहत ऑनलाइन धोखाधडी रोकने और ग्राहको को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस नयी सुरक्षा नीति में आपको विशेष तरह के नंबर की सुविधा दी जायेगी। RBI ने बैंक में होने वाले स्कैम को रोकने के लिये दो खास तरह के नये नंबर जारी किये हैं । इस नये नियम की वजह से अब आपको सिर्फ इन दो नम्बरों से ही कॉल आयेंगे।
बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिये आरबीआई के नये कदम:
आजकल यूजर्स के मोबाइल फ़ोन पर स्पैम और धोखाधड़ी की कॉल आना आम बात हो गयी है। हर दूसरा व्यक्ति धोखाधड़ी और प्रमोशनल कॉल से परेशान है। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध को रोकने के लियें और वित्तिय सुरक्षा को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई गाइडलाइन जारी की है (RBI Guidelines)। आरबीआई ने फर्जी नम्बरों से आने वाली कॉल की पहचान करने और रोकने के लिये नया कदम उठाया है । बैंक के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और उससे बढ़ते अर्थिक नुकसान पर लगाम लगाने के लिये नये नंबर जारी किये गये हैं । इससे ग्राहकों की समस्या भी हल होगी और उनका भरोसा भी बढ़ेगा।
RBI के नये नंबर कौन से हैं:
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दो नये नंबर जारी किये हैं । ये दोनो नंबर बैंको और वित्तीय संस्थानों के लिये हैं । इन नम्बरों का इस्तेमाल बैंक की सभी तरह की ट्रांजैक्शन और मार्केटिंग के लिये किया जायेगा। इन नये नम्बरों के जारी होने के बाद से यूजर्स के लिये आने वाली धोखाधड़ी की कॉल से बचना और सही कॉल की पहचान करना आसान हो जायेगा। इसके लियें RBI ने नयी व्यवस्था की हैं, जिसमे बैंको को किसी भी ट्रांजैक्शन से संबंधित जानकारी के लियें 1600 से शुरु होने वाले नम्बरों का इस्तेमाल करना होगा। जिसके साथ फ्रॉड कॉल की पहचान करना आसान होगा ।
प्रॅमोशनल कॉल और एसएमएस के लिये 140 सीरीज़ का होगा उपयोग:
मार्केटिंग के लिये, प्रॅमोशनल कॉल के लिये और किसी भी तरह के एसएमएस के लिये 140 सीरीज से शुरु होने वाले नम्बरों का उपयोग किया जायेगा। इन नम्बरों का उपयोग पर्सनल लोन, बीमा, क्रेडिट कार्ड जैसी अन्य सेवाओं के लिये किया जायेगा। आप नंबर देख कर पता लगा सकतें हैं कि एसएमएस या कॉल बैंक से आ रहा है या फ्रॉड हैं। RBI के इस नये कदम से यूजर्स को फ्रॉड से बचने में बड़ी राहत मिलेगी।
बबीता आर्या