Friday, January 16, 2026
Home बिज़नेस शेयर मार्केट ब्रोकरेज के मैदान में होने जा रही है जियो की एंट्री, क्या जिरोधा और ग्रो को मिलेगी कड़ी टक्कर ?

शेयर मार्केट ब्रोकरेज के मैदान में होने जा रही है जियो की एंट्री, क्या जिरोधा और ग्रो को मिलेगी कड़ी टक्कर ?

Jio Financial services

by KhabarDesk
0 comment

Jio Financial services :  शेयर बाजार में निवेशकों को निवेश की सलाह और सेवा प्रदान करने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए डीमैट एकाउंट के माध्यम से ब्रोकरेज हाउसेस अपनी सर्विसेस देते हैं, जिसमें जिरोधा, ग्रो, एंजल-वन, मोतीलाल ओसवाल, शेयरखान, आई सी आई सी आई, एच डी एफ सी, कोटक हैं। इसके अलावा कई अन्य ब्रोकरेज फर्म के साथ अन्य बैंक भी शेयर मार्केट में निवेश संबधी सेवाएं ग्राहकों को प्रदान करते है। हाल के वर्षों में जिरोधा और ग्रो में काफी कॉम्पिटिशन देखा गया है। पिछले दिनों ग्रो ने जिरोधा को पछाड़कर शेयर मार्केट के ब्रोकरेज फील्ड में नम्बर वन जगह हासिल कर ली है।

शेयर मार्केट में ग्राहकों को सेवा देने के लिहाज से और कई ब्रोकरेज फर्म मौजूद हैं। मार्केट में हिस्सेदारी के हिसाब से ग्रो 26% के साथ नंबर वन पायदान पर है, इनके एक्टिव ग्राहकों की संख्या एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा है, वहीं जिरोधा का मार्केट शेयर लगभग 17% के साथ एक्टिव ग्राहकों की संख्या 83 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा Upstox, Isec, Kotak sec, HDFC Sec, Motilal Oswal, Sharekhan, 5 Paisa, IIFL और ICICI जैसे अन्य खिलाड़ी भी बाज़ार में मौजूद हैं।

हाल के दिनों में दिसंबर 2024 तक देश में डीमैट एकाउंट की संख्या 179 मिलियन यानी 17 करोड़ 90 लाख पहुंच गई है। 2020 में मात्र 4 करोड़ डीमैट एकाउंट थे। शेयर बाजार में लोगों की दिलचस्पी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, पिछले 6 महीने से शेयर मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव (Volatility) देखा जा रहा है। अभी शेयर मार्केट बियरिश पैटर्न के रूख पर है, फिर भी  निवेशक बाजार में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आगे आ रहे हैं।

शेयर मार्केट में निवेश और कारोबार के बढ़ते आकार को देखते हुए देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस ने शेयर मार्केट के ब्रोकरेज फील्ड में उतरने की तैयारी कर ली है। रिलायंस की जियो फाइनेंस दो साल पहले ही वित्त बाजार में अपनी दस्तक दे चुकी है। म्यूचुअल फंड बिजनेस में जियो फाइनेंस के कारोबार को लेकर शुरूआत की घोषणा के बाद अब कंपनी, स्टॉक मार्केट में भी ब्रोकरेज की भूमिका में नजर आने वाली है। अक्टूबर 2024 में भारतीय प्रतिभूति नियामक बोर्ड यानि SEBI ने Jio Financial services और ब्लैकरॉक को भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने की मंजूरी दे दी थी। फाइनेंशियल सर्विसेस की लांचिंग के बाद रिलायंस ने दुनिया की सबसे बड़ी वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी, ब्लैकरॉक के साथ भारत में वित्तीय कारोबार के लिए  समझौता किया है।

मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में उतरने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज पर जारी जानकारी में बताया है कि भारत के फाइनेंशियल मार्केट में कंपनी ने अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक्सचेंज पर जारी जानकरी के मुताबिक जियो फाइनेंशियल ने ब्लैकरॉक के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है, जिसके तहत जियो फाइनेंशियल सर्विसेस अपनी एक नई सब्सिडियरी कंपनी जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग के नाम से बनाई है। यह ज्वाइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है। इसमें दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 50-50% की है। इस ज्वाइंट वेंचर का मुख्य उद्देश्य वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकिंग सर्विसेस प्रदान करना है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेस (Jio Financial services) की इस पहल से भारतीय फाइनेंशियल मार्केट में एक नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत से इन्कार नही किया जा सकता है। इससे निवेशकों को नए उत्पाद और वित्तिय सुरक्षा के मामले में कुछ नया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign