Friday, April 10, 2026
Home बिज़नेस Mark Zuckerberg बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, META के साथ दूसरे लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट पर भी कर रहे इन्वेस्ट

Mark Zuckerberg बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, META के साथ दूसरे लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट पर भी कर रहे इन्वेस्ट

विश्व के सर्वश्रेष्ठ धनी व्यक्तियों की लिस्ट में कुछ नयी उपलब्धियाँ सामने आयी हैं। मार्क जुकरबर्ग , जेफ बेजोस को पछाड़ कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

by KhabarDesk
0 comment
Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg: मेटा प्लेटफार्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। मार्क जुकरबर्ग इस समय 206 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं । यह आंकड़े ब्लूमबर्ग बिलेनियर के हैं।

जुकरबर्ग बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति:

विश्व के सर्वश्रेष्ठ धनी व्यक्तियों की लिस्ट में कुछ नयी उपलब्धियाँ सामने आयी हैं। मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस को पछाड़ कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग ने अमेजॉन के फाऊंडर सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और अपना नाम दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट मे शामिल कर लिया है। ऐसा इसलिये है क्योंकि मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। मेटा के शेयरों में 23%की बढ़ोत्तरी से जुकरबर्ग की संपत्ति में वृद्घि हुई है।  इसके बावजूद, टेस्ला के एलन मस्क आज भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।

एलन मस्क से 50 मिलियन डॉलर कम है नेट वर्थ:

जानकारी के मुताबिक जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कुल नेट वर्थ में 13% की हिस्सेदारी मेटा से आती है। जुकरबर्ग के इस बढ़ते कदम ने ओरेकल के लैरी एलिसन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर जैसे तकनीकी के क्षेत्र के दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। जुकरबर्ग का मेटा पर शुरुआत में इनवेस्टमेंट असफल रहा था, लेकिन आगे जा कर यह सफल हुआ। इस समय जुकरबर्ग की कुल नेट वर्थ 206.2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है, जो उन्हे नंबर वन बनाने के लिये एलन मस्क से करीब 50 बिलियन डॉलर कम है।

लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट में कर रहे इन्वेस्ट:

पिछले महीने कंपनी ने लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया है, जिसमें ओरियन, AR चश्मे शामिल हैं। इसके अलावा मेटा ने कम्पयूटिंग पावर और डेटा सेंटर पर भी खर्च किया है। जुकरबर्ग  (Mark Zuckerberg) AI की दुनिया की रेस में नंबर वन बनना चाहते हैं । 40 वर्षीय जुकरबर्ग ने इस साल दुनिया के अमीर व्यक्तियों की श्रेणी में चार स्थानों की छलांग लगायी है।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign