Monday, April 20, 2026
Home बिज़नेस आ गई लाडला भाई योजना, ग्रेजुएट युवकों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिमाह

आ गई लाडला भाई योजना, ग्रेजुएट युवकों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिमाह

Ladla Bhai Yojana 2024

by Jai P Swarn
0 comment
Ladla Bhai Yojana 2024

Ladla Bhai Yojana 2024 : महाराष्ट्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार 12वीं पास युवाओं को 6000 , आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा पास युवाओं को 8000 और ग्रेजुएट युवाओं को 10000 रुपए प्रतिमाह भत्ता देने जा रही है।

मुख्यमंत्री कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार ,”मुख्यमंत्री कार्य प्रशिक्षण योजना” के तहत अप्रेंटिसशिप के साथ युवाओं को ये भत्ता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योजना का ऐलान करते हुए बताया कि 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को 1 साल तक अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा, जहां वे काम सीखने के साथ कमाई भी करेंगे और बाद में इसी अनुभव के आधार पर स्थाई रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे । हम, प्रदेश और देश के लिए कुशल और प्रशिक्षित वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं, जो उद्योग जगत को कुशल युवा प्रदान करेगा साथ ही युवाओं की रोजगार की समस्या का समाधान भी होगा। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार 5500 करोड रुपए खर्च करेगी।

Ladla bahi yojana में प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मिलेगा भत्ता

इस योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को 6000 , ITI व डिप्लोमा पास युवाओं को 8000 व ग्रेजुएट युवाओं को 10000 रूपये प्रति माह भत्ते के रूप में दिये जाएगें।

योजना के लिए पात्रता

महाराष्ट्र सरकार का कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं ।

लाडला भाई योजना (लाडका भाऊ योजना) के लिए पात्रता

  • आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी हो।
  • महाराष्ट्र के ही औद्योगिक व गैर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मिलेगा काम व प्रशिक्षण।
  • आवेदक मुख्यमंत्री युवा कार्यप्रशिक्षण योजना के तहत पंजीकृत हो।

कार्य प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों के लिए भी हैं जरूरी शर्तें

  • इस योजना के तहत प्रशिक्षण व रोजगार देने के लिए महाराष्ट्र के औद्योगिक व गैर औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए भी कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं ।
  • नियोक्ता के रूप में कौशल रोजगार उद्यमिता और नवाचार वेब पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य।
  • उद्योग या प्रतिष्ठान कम से कम 3 वर्ष पुराना हो।
  • इपीएफ(EPF) ईएसआईसी(ESIC) जीएसटी (GST) डीपीआईटी(DPIT) और उद्योग आधार के साथ पंजीकृत हो।

निगमन का प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की घोषणा राज्य के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट 2024 -25 के दौरान की थी । इससे पहले महाराष्ट्र सरकार लाडली बहन योजना की घोषणा भी कर चुकी है। जिसमें 21 से 60 वर्ष की गरीब महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। लाडली बहन योजना के बाद सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह लाडले भाईयों के लिए भी कुछ मदद लेकर आएगी। अब इसी मांग को पूरा करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं को प्रशिक्षण के साथ 10000  रुपए तक प्रतिमाह देने की घोषणा की है।

50000 “योजना दूत” भी प्रशिक्षित करेगी सरकार

जून माह में पेश हुए बजट में “मुख्यमंत्री कार्य प्रशिक्षण योजना” की घोषणा की गई थी जिसके तहत महाराष्ट्र सरकार हर वर्ष 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ 10000  रुपए तक का भत्ता देगी। इसके साथ ही सरकार ने इस योजना की जानकारी साझा करने के लिए 50000 युवाओं को सालाना प्रशिक्षित करने की एक और योजना की भी घोषणा की थी ।

सरकार इसके लिए 50000 योजना दूत प्रशिक्षित करेगी जिन्हें प्रतिमाह निश्चित भत्ता दिया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में हर ग्राम पंचायत के लिए एक योजना योजना दूत नियुक्त होगा तथा 5000 तक की शहरी क्षेत्र की आबादी पर भी एक योजना दूत नियुक्त किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign