Tuesday, April 14, 2026
Home ऑटोमोबाइल दिल्ली में शुरू होने वाली है Uber की प्रीमियम बस सर्विस, किफायती किराए में होगा आरामदायक सफर

दिल्ली में शुरू होने वाली है Uber की प्रीमियम बस सर्विस, किफायती किराए में होगा आरामदायक सफर

Delhi Premium bus service के लिए उबर और आवेग को मिला लाइसेंस

by Jai P Swarn
0 comment
Delhi Premium bus service

Delhi Premium bus service: दिल्ली में ज्यादातर नौकरी पेशा लोग एनसीआर जोन में काम करते हैं। जिस वजह से उन्हें दिल्ली से सटे शहरों जैसे गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में रोज सफर करना पड़ता है। और ऐसे में उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसें इस्तेमाल करनी पड़ती हैं। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों में भीड़भाड़ और सुविधाओं की कमी के कारण अक्सर लोग शेयरिंग टैक्सी या फिर दूसरे साधनों के जरिए सफर करते हैं। लेकिन उनके मन में यह उम्मीद जरूर रहती है कि काश दिल्ली में कोई प्रीमियम बस सर्विस चलती,जिससे वह आराम से, बिना किसी धक्का मुक्की के अपने ऑफिस या गंतव्य तक पहुंच पाते। तो अब दिल्ली वालों की इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार प्रीमियम बसों की सौगात लेकर आई है। दिल्ली सरकार जल्दी दिल्ली एनसीआर में प्रीमियम बस सेवा शुरू करने वाली है।

दिल्ली में मिलेगी प्रीमियम Uber बस सर्विस

दिल्ली एनसीआर के नागरिकों को पहली बार उबर के जरिए आधुनिक प्रीमियम बसों में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उबर कंपनी अपनी सेवा देगी। इसके लिए बुधवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली के राजघाट डिपो में बसों का निरीक्षण किया। इस योजना से न सिर्फ लोगों को आधुनिक और आमदायक बसों की सुविधा मिलेगी बल्कि इससे प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।

कब शुरू होगी प्रीमियम बस सर्विस

इस साल की शुरुआत में राइड हेलिंग प्लेटफार्म उबर को राजधानी में प्रीमियम बस सेवा शुरू करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने मंजूरी दी थी। अब उम्मीद है कि उबर कंपनी 7 से 10 दिनों में सेवा देना आरंभ कर देगी। दिल्ली में रहने वाले हजारों लोग एनसीआर के शहरों में काम करते हैं जिन्हें रोज गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में नौकरी या काम के लिए अप- डाउन करना पड़ता है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि यह बसें लंबी दूरी तय करने वाले इन नियमित यात्रियों को किफायती किराए में आरामदायक यात्रा की सुविधा देगी।आपको बता दें देश के कुछ अन्य शहरों में उबर कंपनी पहले से यह प्रीमियम बस सेवा दे रही है। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि अभी शुरुआत में प्रीमियम बसों को दिल्ली के अंदर ही चलाया जाएगा। फिर कुछ समय बाद एनसीआर के अन्य शहरों के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी प्रीमियम सुविधा

इन प्रीमियम बसों में यात्री पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे जिससे उनके समय की तो बचत होगी ही साथ ही बस स्टैंड पर इंतजार भी नहीं करना होगा।

  • प्री बुकिंग : अधिकतम एक हफ्ते की अवधि के लिए बसों में एडवांस सीट बुक की जा सकेंगी।
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी बसें: इन बसों में CCTV कैमरा, GPS वाई-फाई ,रीक्लाइनिंग सीट और अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
  • टिकट बुकिंग डिजिटल माध्यम से होगी:  बसों का किराया डायनेमिक होगा यानी जैसे जैसे सीटें भरती जाएगी किराया भी थोड़ा बढ़ जाएगा।

पॉइंट टू पॉइंट पिक एंड ड्रॉप

  • बस उन्हीं स्थानों पर रुकेंगी, जहां से यात्री ने बुकिंग की है और उसके बाद उनके दिए गंतव्य स्थान पर ही छोड़ेंगी।
  • बस स्टॉप पर जाने की यात्रियों को कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ट्रैकिंग : लाइव लोकेशन पर बस की लोकेशन यात्री ट्रैक कर पाएंगे साथ ही ETA यानी एक्सपेक्टेड टाइम अराइवल से बसों के आने का संभावित समय भी ऐप के जरिए देख पाएंगे।
  • आरामदायक बसें : इन बसों में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी।
  • बसों का किराया : सरकार ने इन बसों में किफायती किराया रखने की बात कही है। फिलहाल किराए की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। यह बस सेवा अभी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में उपलब्ध है।

Delhi Premium bus service के लिए उबर और आवेग को मिला लाइसेंस

शुरुआत में दिल्ली सरकार द्वारा दो कंपनियों को Premium bus service  चलाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। इसके लिए उबर और आवेग कंपनी को लाइसेंस दिया गया है। जल्दी 25 बसों के साथ इस प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत हो जाएगी दिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और प्रदूषण पर नियंत्रण करने के मकसद से यह सर्विस शुरू की गई है। परिवहन मंत्री ने भी दिल्ली वासियों से अपील की है कि वह निजी वाहनों को छोड़कर इन बसों में सफर करें, जिससे कंफर्ट के साथ, ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या में भी कमी आएगी। 2025 से इस सेवा में केवल इलेक्ट्रिक बसें ही चलाई जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign