125cc Budget friendly Bikes : बाइक को लेकर युवाओं में क्रेज ऐसा है कि हर युवा शानदार बाइक चलाने का सपना देखता है, लेकिन कई बार बजट के कारण वह मनपसंद बाइक ले नहीं पाता, लेकिन अब एक लाख से कम की कीमत में 125 सीसी की पांच ऐसी दमदार बाइक्स बाजार में है जो आपके दिल को खुश कर देगीं। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट है । इस सेगमेंट में आपको कई विकल्प मिलेंगे। आज हम आपको 1 लाख से भी कम कीमत में मिलनें वाली 125cc की बाइक्स के बारें मे बताने जा रहें हैं ।
अच्छी और किफायती बाइक हर किसी का सपना
कही भी आने जाने के लिये, चाहे रोजमर्रा के काम हो या ऑफिस जाना हो बड़ी संख्या में लोग बाइक का यूज करते हैं । इसके साथ ही सब की यही चाहत होती है की जो भी बाइक वे खरीदें उसमे दमदार इंजन हो, लुक्स भी बेहतरीन हो और किफायती भी हो। आज के समय में बाइक पहले से ज्यादा एडवांस और स्टाइलिश ही गयी हैं । इस समय मार्केट में बेहतर डिजाइन,दमदार परफोर्मेंस और नये फीचर्स के साथ कई ऑपशन मौजूद हैं ।
आइये आपको बताते हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स के बारे में
टीवीएस रेडर 125 सीसी : TVS Raider
ये TVS में एक नया एडिशन है । इसमें 124.8 सीसी का इंजन दिया गया है। जिससे 11.4 बीएचपी और 11.22 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत 95 हजार से लेकर 1.03 लाख तक हैं और इसका लुक स्पोर्टी है ।एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, अंडर-सीट स्टोरेज और डुअल-राइड मोड सिस्टम हाइलाइट्स है । इस बाइक का क्लेम्ड माईलेज करीब 67 किलोमीटर हैं ।
हीरों ग्लैमर : Hero Glamour
ये मोटरसाइकिल भी लुक्स में शानदार है । इसकी फ्यूल की खपत भी बहुत कम है और 125cc BS6 इंजन के साथ आती है जो 10.72 bhp की पावर और 10.6 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें हेडलाइट्स के दोनों तरफ DRLs, ‘H’ आकार की ट्रेल लाइट और विस्तारित फ्यूल टैंक साइड पैनल हैं।यह इंडियन मार्केट में काफी समय से मौजूद है । हीरो ग्लैमर एक लीटर पेट्रोल में करीब 55-60 किलोमीटर का माइलेज दे देती है। इसकी कीमत 97,700 रुपये (ऑन-रोड) से शुरू होती है।
होंडा एसपी 125 :Honda sp 125
इसमें 25cc का फ्यूल इंजेक्शन इंजन लगा है जो 10.8 bhp की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाईक है । ये बाइक अपनी माइलेज के चलते खूब बिकती है । इसमें ACG स्टार्टर है, इंजन बिना शोर किये स्टार्ट हो जाता है । इसमे सिंगल पीस सीट ये सुनिश्चित करती है कि आपकी राईड आरामदायक हो। इसकी कीमत 86 हजार रुपये से शुरु होती है ।
बजाज पल्सर 125 : Bajaj Pulsar 125
ये बाईक लंबे समय से लोगो की पसंद बनी हुई है । इसमें कई तरह के इंजन के विकल्प है । युवाओं के बीच ये एक लोकप्रिय बाइक है । इसका बोल्ड डिजाइन युवा वर्ग को काफी आकर्षित करता है । इस बाइक का 125cc का इंजन काफी दमदार है जो 12 पीएस की पॉवर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। ये 1 लीटर मे 50 का माईलेज देती है । इसका प्लस पॉइंट ये है कि इसका बैलेंस काफी अच्छा है । बाइक की कीमत 82,207 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 125:
125cc बाइक की बात जब होती है तो होंडा सीबी शाईन सबसे पहली पसंद मानी जाती हैं । अपने दमदार माईलेज के चलते यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है । यह 1 लीटर मे 60 से 65 किलोमीटर का माईलेज देती है । इसमें कंपनी 123.94 सीसी का इंजन देती है जो 10.72 बीएचपी का पॉवर और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता हैं । इसकी कीमत 86 हजार रुपये से शुरु होती है। तो देर किस बात की है इस फेस्टिव सीजन में घर ले आइए अपनी मनपसंद बाइक।
बबीता आर्या