Festival Offers On Cars: त्यौहार की बात होते ही खरीदारी की बात भी होने लगती है। नए कपड़े और नए सामान के साथ त्योहारी सीजन में नई गाड़ी भी घर लाने के लिए बहुतों का मन बेकरार रहता है। ऑटो कंपनियां भी अपने ग्राहकों की नब्ज पहचानती हैं। यही वजह है कि त्यौहार के सीजन में ऑटो कंपनियां डिस्काउंट की बरसात कर रही हैं। अगर आप भी इस त्यौहार के मौसम में नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का है।
भारतीय ऑटो बाजार में इस समय मारुति सुजुकी, महिंद्रा और टाटा से लेकर होंडा जैसी कंपनियां अपनी गाड़ियों पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दे रही हैं। यह डिस्काउंट पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की सभी गाड़ियों पर दिए जा रहे हैं ।
सभी ब्रांड की कारों पर बंपर डिस्काउंट
Festival सीजन में सेल बढ़ाने के लिए हर कंपनी बेताब है। यही वजह है कि अखबार और मीडिया पर गाड़ियों पर हेवी डिस्काउंट के विज्ञापन छाए हुए हैं। गाड़ियों में फेस्टिवल ऑफर के साथ कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है । यहां हम आपको अलग-अलग ब्रांड की गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट की विस्तार से जानकारी देंगे।
मारुति सुजुकी Maruti Suzuki : मारुति की गाड़ियों पर आपको अधिकतम 3 लाख तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें फेस्टिवल डिस्काउंट के साथ कॉरपोरेट डिस्काउंट भी शामिल रहेगा। मारुति अपनी कार वेगनार (WagonR) पर 62,000, स्विफ्ट (Swift) पर 37,000, बलेनो (Baleno) पर 10000, एस्प्रेसो (SPresso) और सिलेरियो (Celerio) पर 52,000 और मारुति Dzire पर 30,000 तक का डिस्काउंट दे रही है।
बलेनो पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी ने इस पर फ्लैट 5000 रुपए घटा दिए हैं। इसके अलावा, इसके मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट पर 47,100 रुपए, ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 52,100 रुपए और CNG मॉडल पर 37,100 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर का भी फायदा दिया जा रहा है। मारुति की गाड़ियों पर यह डिस्काउंट ऑफर 30 सितंबर तक जारी रहेगा ।
महिंद्रा : महिंद्रा कंपनी भी अपने ग्राहकों को धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा अपनी गाड़ी- स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) पर 1 लाख, स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) पर 50,000 और 3 door Thar पर 1,50,000 का डिस्काउंट दे रही है।
हालांकि कंपनी द्वारा यह भी कहा गया है कि अलग-अलग शहरों में डिस्काउंट के रेट अलग-अलग हो सकते हैं।
होंडा : Great Honda Fest के तहत होंडा कंपनी भी अपनी गाड़ियों पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। होंडा की सेडान गाड़ी Honda अमेज पर 1,12,000 का डिस्काउंट है, तो वहीं होंडा सिटी Honda City पर 1,14,000 की छूट और एलीवेट एसयूवी Elevate SUV पर 75,000 की छूट दी जा रही है। होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) पर 90,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर सिटी हाइब्रिड की बात करें तो स्टैंडर्ड सिटी पेट्रोल की तरह सिटी हाइब्रिड में 1,498cc के साथ चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा ग्रेट होंडा फेस्ट’ के तहत कंपनी अपनी प्रीमियम कार रेंज पर 3 साल का Free Maintenance पैकेज सहित कई लाभ दे रही है। ग्राहक होंडा अमेज़, होंडा सिटी, होंडा सिटी EV और होंडा एलिवेट जैसे चुनिंदा मॉडलों पर नकद छूट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। ये ऑफर सीमित समय के लिए देश भर में अधिकृत होंडा डीलरशिप पर उपलब्ध है और विशिष्ट मॉडल वेरिएंट पर लागू होते हैं।
टाटा मोटर्स : टाटा मोटर्स पहले ही अपने त्यौहार ऑफर फेस्टिवल ऑफ़ कार्स (Festival of Cars) की घोषणा कर चुका है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑफर में टाटा की पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गाड़ियों पर 2 लाख से अधिक का डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा टियागो पर 65,000, टैगोर पर 30,000 अल्ट्रोज पर 45,000 रुपए, Nexon पर 80,000 हैरियर पर 1,60,000 और सफारी पर 1,80,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा दे रहा है महा बचत ऑफर
टाटा ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के दाम 3 लाख तक घटा दिए हैं। Tiago EV के चुनिंदा वेरिएंट पर 40,000, Punch EV पर 1,20,000 का डिस्काउंट है। और Nexon EV के कुछ वेरिएंट पर 3 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
ज्यादातर कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को यह आकर्षक ऑफर दे रही हैं। तो आप भी इन ऑफर्स का फायदा उठाइए और अपनी मनपसंद गाड़ी लेने का मन बना चुके हैं, तो ऑफर देखकर कर डालिए खरीदारी।
Disclaimer: आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा कर ही खरीदारी करें।