Ola Electric Bike Launched: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली नंबर वन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी रोडस्टर सीरीज (Roadster Series) के साथ ई बाइक सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है।
ओला इलेक्ट्रिक(Ola Electric) ने बाजार में उतारे इलेक्ट्रिक बाइक के तीन नए मॉडल
Ola इलेक्ट्रिक ने ई बाइक की रोडस्टर सीरीज (Ola Roadster Series) लॉन्च करते हुए मल्टीप्ल सब वैरियेंट के साथ तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं बाजार की मांग के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक में तकनीक, परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबिलिटी के अनुसार तीन नए मॉडल रोडस्टर एक्स (Roadster X) ,रोडस्टर (Roadster) और रोडस्टर प्रो (Roadster Pro) लॉन्च किए हैं ।
Ola Roadster X and Roadster Pro bikes की क्या है कीमत
रोडस्टर एक्स की कीमत 74,999, रोडस्टर की 1 लाख 4099 और रोडस्टर प्रो की कीमत 1,99,999 रखी गई है ।
कब होगी डिलीवरी
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भविष अग्रवाल के मुताबिक रोडस्टर एक्स और रोडस्टर जनवरी 2025 से उपलब्ध होंगी, जबकि रोडस्टर प्रो अगली दिवाली के मौके पर ग्राहकों को मिल पाएगी। रोडस्टर के लॉन्च के मौके पर कंपनी ने अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिल के Sportster और Arrowhead वर्जन के टीजर भी जारी किये । यह दोनों बाइक भी इस साल दिवाली के मौके पर लॉन्च होगीं।
Ola Electric रोडस्टर बाइक के फीचर
बाइक के शौकीन, EV वर्जन में ढेर सारे नए फीचर्स और एलिमेंट्स की उम्मीद कर सकते हैं। एंट्री लेवल सेगमेंट में रोडस्टर एक्स 11 किलोवाट अधिकतम मोटर आउटपुट के साथ इस सेगमेंट में सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। 2.5 Kwh 3.5 kwh और 4.5 kwh बैटरी वेरिएंट में उपलब्ध रोडस्टर एक्स 2.8 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है । इसकी अधिकतम स्पीड 126 किलोमीटर प्रति घंटा है । Roadster X में एडवांस्ड ब्रेक बाय वायर तकनीक के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और कांबी ब्रेकिंग सिस्टम लगा हुआ है ।
चार राइडिंग मोड्स
- इस वर्जन में चार राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं । राइडिंग के शानदार अनुभव के लिए आप इसे हाइपर, स्पोर्ट्स, नॉर्मल या इको मोड पर चला सकते हैं।
- रोडस्टर प्रो की बात करें तो 52 किलो वाट की अधिकतम पावर आउटपुट और 105 NM टॉक वाली मोटर से चलने वाली इस मोटरसाइकिल का 16 किलोवाट वेरिएंट केवल 1.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।
- रोस्टर प्रो में मूव os6( MoveOS6) के साथ रेस मोड, एंटी व्हीली, स्टॉपी मोड और पहले से ही ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
EV बाइक की दुनिया में छाया Ola Electric
इस मौके पर ओला इलेक्ट्रिक ने देश में विकसित भारत 4680 सेल और बैट्री पैक भी पेश किया, जिसके लिए कंपनी प्रीमियम क्वालिटी का दावा करती है और इसे वित्त वर्ष 2026 से सभी वाहनों में इंटीग्रेटेड कर दिया जाएगा। Ola Electric कंपनी के मुताबिक भारत में दो पहिया वाहनों में दो तिहाई मार्केट सिर्फ मोटरसाइकिल का है और EV बाइक्स के साथ ओला इलेक्ट्रिक इस सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर विकल्प देने के लिए तैयार है।