SBI SO Recruitment : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने देश भर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं के लिए उप प्रबंधक (Deupty Manager) और सहायक प्रबंधक सिस्टम (Assistant Manager System) सहित 1511 विशेष कैडर अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एसबीआई SO अधिसूचना 13 सितंबर 2004 24 को जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं।
कैसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार एसबीआई SO की पोस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई SO के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2024 है।
किस पद पर कितने रिक्त-स्थान
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलीवरी 187 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इंफ्रा सपोर्ट क्लाउड ऑपरेशन 412 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) 80 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) आईटी आर्किटेक्ट – 27 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम)-784 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इनफॉरमेशन सिक्योरिटी – 7 पद
बैकलॉग वैकेंसी- असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) 14 पद
SBI SO Recruitment 2024 की महत्वपूर्ण तिथियां
SBI SO 2024 अधिसूचना 13 सितंबर 2024 को जारी की गई है। और ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए हैं । SBI SO भर्ती की परीक्षा तिथि बैंक द्वारा बाद में अधिसूचित की जाएगी।
आवेदन की फीस
SBI SO भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों को के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है, जबकि एस सी(SC), एसटी(ST), ओबीसी(OBC) और पीडब्ल्यूडी(PWD) उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। SBI SO के लिए फीस ऑनलाइन मोड से ही भरनी होगी।
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है। जबकि असिस्टेंट मैनेजर और बैकलॉग वैकेंसी के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
SBI SO डिप्टी मैनेजर के पद के लिए चयन, इंटरव्यू तथा सीटीसी (CTC ) नेगोशिएशन के आधार पर तय किया जाएगा। जबकि सहायक प्रबंधक सिस्टम के लिए लिखित परीक्षा और इंटरेक्शन में भाग लेना होगा।