SBI ATM Transaction rule : अगर आप भी SBI के ग्राहक हैं और आपका भी खाता SBI में है तो यह खबर खास आपके लिये हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्रांजैक्शन चार्ज में बड़ा बदलाव किया है। यानी ATM से पैसे निकालने की लिमिट में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव अकाउंट में मंथली एवरेज अमाउंट रखने पर विड्राल लिमिट को लेकर किये गये हैं । यह बदलाव देश भर के SBI के सभी ग्राहको पर लागू होंगे। अभी तक एसबीआई ATM से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन होने पर 21 रुपये +GST वसूला जाता था। अब दूसरे बैंक के ATM की फ़्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद अधिक चार्ज देना होगा। आइये जानते है अब नये नियम के तहत कितने ट्रांजैक्शन फ़्री है ।
SBI ने ट्रांजैक्शन चार्जेस में किये बदलाव:
देश की सबसे बड़ी बैंकिंग सेवा प्रणाली SBI ने अपने ग्राहकों के लिये ATM द्वारा किये जाने वाले ट्रांजैक्शन चार्जेस में बदलाव किया है। यदि आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करेंगे तो आपको हर ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। इससे पहले बैंक के नियमानुसार आप यदि SBI एटीएम का यूज लिमिट के अंदर करते थे। तो उस पर कोई शुल्क नही लगता है। इसके साथ ही यदि आप बैलेंस इन्क्वायरी,मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं का उपयोग करते हैं, तो आपको इसके उपर भी कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं देखा जाये तो यदि आप दूसरे बैंक के एटीएम का यूज करते हैं तो आपको प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये और उसके साथ जीएसटी वसूला जायेगा। जानकारों की माने तो अब इन नियमों मे बदलाव होगा। अभी तक SBI के एटीएम से एक्सट्रा ट्रांजैक्शन होने पर 21 रुपये के साथ जीएसटी चार्ज लागू होता था।
किसे मिलेगी फ़्री ट्रांजैक्शन की सुविधा:
अब एसबीआई ने अपने ग्राहको के लिये ATM ट्रांजैक्शन चार्ज और ATM फ़्री यूज करने की लिमिट को बढ़ा दिया है । यह नये नियम SBI के सभी ग्राहकों के लिये बदल गये हैं । इस नये नियम के तहत यदि आप अपने सेविंग अकाउंट में मासिक बैलेंस 25,000 से 50,000 के बीच मे रखते हैं तो आपको अन्य बैंक के ATM से 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी। वही यदि आपके अकाउंट मे 100000 रुपये तक बैलेंस रखते है तो आपको एसबीआई या फिर अन्य बैंक के ATM से अनलिमिटेड फ़्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।यह सुविधा मैट्रो और गैर मैट्रो वाले सभी ग्राहको को मिलेगी।
किसे देना होगा अतिरिक्त शुल्क:
इसके साथ ही बैंक ने ATM पर फ़्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करने के बाद 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन पर GST के साथ शुल्क लगा दिया है। वहीं अगर आप दूसरे बैंक का ATM फ़्री लिमिट के बाद यूज करते हैं तो यह शुल्क बढ़कर 21 रुपये GST के साथ प्रति ट्रांजैक्शन पर लगेगा। यदि आपके बचत खाते मे अपर्याप्त धन राशी होने के कारण आपका लेन देन बाधित होता हैं तो जुर्माना 20 रुपये +GST ही वसूला जायेगा जो की पहले से ही लागू है । बैंक का कहना है कि इस तरह के नियम लाने का उनका मुख्य उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है। छोटे बड़े सभी शहरों मे ATM के यूज करने की लिमिट को एक समान बनाना है। RBI ने इंटरचेंज फीस बढाई हैं जो की 1 मई 2025 से लागू होगी। RBI का कहना है कि अधिकतम निकासी शुल्क को 21 रुपये से बढ़ा कर 23 रुपये प्रति लेनदेन कर सकते हैं । जिसकी वजह से सभी SBI के ग्राहको को फ़्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद 23 रुपये प्रति निकासी शुल्क देना पड़ेगा।
बबीता आर्या