Bank Jobs 2025 : देश में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक की परेशानी झेल रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है । भारत सरकार जल्दी ही नयी भर्ती योजना शुरू करने जा रही है । इस नई भर्ती योजना में भारत सरकार का उपक्रम इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन 177 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इस प्रस्ताव को उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है । इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए और जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए आदेश जारी किया है। आईए जानते हैं यह भर्ती किन बैंकों में संपन्न हो रही है।
युवाओं के लिये सुनहरा मौका:
नौकरी की तलाशकर रहे युवाओं के लिए एक नई खुशखबरी सामने आई है। नई खबर के तहत उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में जल्दी पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस नई भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जानकारी के लिए बता दे कि यह भर्ती सहकारी बैंकों में निकलने वाली है। मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों और राज्य के सरकारी बैंकों के वर्ग 1, 2 और 3 के कुल 177 पदों पर यह भर्ती की प्रक्रिया संपन्न होगी । इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ग एक में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के आठ पदों पर भर्ती की जाएगी । वहीं वर्ग 2 में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 65 पदों पर भर्ती की जाएगी और वर्ग 3 के तहत लिपिक/कैशियर के 104 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की जिम्मेदार इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन को सौंप गई है। इसके साथ ही जल्द ही इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं ।
पात्रता मानदंड और ग्रेड पे :
उत्तराखंड के सहकारी बैंको की विभिन्न पदों की विभागीय भर्ती के लिये शैक्षिक योग्यता प्रत्येक पद के लिये भिन्न-भिन्न है। क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिये किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और इसके साथ छह महीने का कम्पूटर का प्रमाण पत्र होना जरुरी है । प्रबंधक के पदों की भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है । इसके साथ 6 माह का कंप्यूटर प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। वहीं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों की भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ 6 महीने का कम्पूटर प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। उप महाप्रबंधक के पदों की भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है अथवा अर्थशास्त्र /वाणिज्य विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर में 1 वर्षी का डिप्लोमा भी होना आवश्यक है।
सहकारी बैंक के पदों पर भर्ती के लिये यदि ग्रेड पे की बात की जाए तो वरिष्ठ शाखा प्रबंधक की सैलरी 39,050 – 73050 (ग्रेड पे 3400 ) रुपए प्रति महीना होती है। कनिष्ठ शाखा प्रबंधक की सैलरी 34,300-65, 300( ग्रेड पे 3100) रुपए प्रति महीना होती है । लिपिक / कैशियर की सैलरी 28,500 -38500 (ग्रेड पे 2000) रुपए प्रति महीना होती है।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
सहकारी बैंक की भर्ती की बात की जाए तो एससी/ एसटी /दिव्यांग उम्मीदवारों से 750 रुपए का शुल्क लिया जाएगा । जबकि अन्य श्रेणी के आवेदनकर्ता को आवेदन के लिये 1000 रूपये का भुगतान करना होगा।
उत्तराखंड सरकारी बैंक के निम्न पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। जिसमे की कम से कम उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए ।जिसमे अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
भर्ती से सम्बंधित जानकारी आईबीपीएस(IBPS) के आधिकारिक वेबसाइट यानी कि www.ibps.in पर जारी की जाएगी। इस वेबसाइट पर अधिसूचना से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।
बबीता आर्या