Parenting Tips: बच्चों का कोमल मन कच्ची मिट्टी की तरह होता हैं ।आप बच्चों को जिस तरह से ढालना चाहेंगे उस तरह से ढाल देंगे। छोटी उम्र में बच्चें कुछ भी जल्दी सीख जाते है । अपने आस पास होने वाली चीजों या फिर किये गये कार्यो से बहुत जल्दी सीखते हैं । इसमें बच्चे अच्छा भी सीखते हैं और बुरा भी । लेकिन एक पैरेंट होने के नाते इस बात से हमे सतर्क रहना है कि बच्चों को किस चीज़ से दूर रखना चाहिए । आइये जानतें हैं कुछ ऐसी ही पैरेंटिंग टिप्स जो अपके बच्चों को इन चीजों से दूर रखेगी ।
Parenting Tips
बच्चों की आदत होती है कि वे अपने माता पिता से और अपने बड़े बुजुर्गों से बहुत कुछ जल्दी से सीख जाते हैं । कच्ची उम्र में बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह से होते हैं आप उन्हे जो आकार देंगे वे उसमे ढल जायेंगे । इस उम्र में उन्हे अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती हैं । ऐसा माना जाता है कि बच्चे बुरी आदत जल्दी सीखते हैं । बच्चें अक्सर ऐसी आदत सीख जातें हैं जिसे मना करने पर भी नहीं मानते हैं । इसकी जिम्मेदारी बच्चों के माता पिता की होती हैं कि बच्चें किन चीजों को सीखे और आपको किसी के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े । आप कुछ खास बातों का ध्यान रखकर अपने बच्चों को बुरी आदतों से दूर रख सकतें हैं ।
साफ-सफाई का ध्यान रखना:
बच्चों में साफ-सफाई की आदत डालना बहुत ही मुश्किल होता है । बच्चों में इस आदत को विकसित करने के लिये पहले ये आदत आपको अपने अंदर भी अपनानी होगी हैं । जैसे खाना खाने से पहलें हाथ धोना और खाने के बाद ब्रुश करना अपने दांतो को साफ रखना। अपनी चीजों को सही जगह पर करीने से रखना। समान को बिखराकर नही रखना।
गाली देना:
अक्सर बच्चें गाली देना बहुत जल्दी सीख जातें हैं । जिसकी वजह से हमे लोगो के सामने अक्सर शर्मिंदा होना पड़ता हैं । ये आदतें बच्चें घर पर ही सबसे पहले सीखते हैं । जब घर पर कोई आपस में गाली देता है या फिर फोन पर बात करते समय अपने सहकर्मियों को गाली देता है तो बच्चें उस चीज को बहुत जल्दी सीख जातें हैं । यह एक ऐसी आदत है जिससे बच्चों को दूर रखना बहुत जरुरी होता है । इसके लिये पहले आपको अपनी आदत बदलनी होगी।
झूठ बोलना:
अक्सर बच्चे छोटी छोटी बातों पर झूठ बोलने लगते हैं । फिर धीरे-धीरे ये उनकी आदत बन जाती हैं और वे बड़ी-बड़ी बातों को छुपाने के लिये झूठ बोलने लगते हैं । इसके लिये पहलें घर के बड़ों को ध्यान रखना पड़ेगा की वे बच्चें के सामने हर छोटी-छोटी बात पर झूठ ना बोला करें।
चुगली करना या बुराई करना: Parenting Tips
बड़ो की अक्सर आदत होती हैं एक की बात दूसरे को बताना या चुगली(Gossip) करना । बच्चें इस आदत को भी अपने बड़ो से सीखते हैं । उनकी इस आदत की वजह से अक्सर लोगो के बीच लडाई होने लगती हैं । इसके लिये आप अपनी आदत बदले और बच्चो के सामने इस तरह की बाते ना करे।
बड़ो का सम्मान न करना:
अक्सर बच्चें नादानी में सबसे गलत तरीके से बात करने लगते हैं । इसके लिये भी कही ना कही पेरेंट्स जिम्मेदार होते हैं । हम अक्सर अपने बड़ो से बात करते समय भूल जाते हैं कि जिस तरह हम अपने बड़ो से बात करेंगे उसी तरह से वे भी हमारे साथ व्यवहार करेंगे। (Parenting Tips) इसलिये हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए की हमें अपने बड़ों से किस तरह का व्यवहार करना है ।
इन छोटी छोटी बातों का ( Parenting Tips ) ध्यान रख कर हम अपने बच्चों को बुरी आदतों से बचा सकतें हैं । हमे उनके शरीरिक विकास के साथ मानसिक विकास का भी ध्यान रखना चाहिए ।
बबीता आर्या