Sunday, April 12, 2026
Home बिज़नेस महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सरकार दे रही धड़ाधड़ सौगात, टोल टैक्स पर आया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सरकार दे रही धड़ाधड़ सौगात, टोल टैक्स पर आया बड़ा फैसला

Mumbai Toll Tax Free

by KhabarDesk
0 comment
Mumbai Toll Tax Free

Mumbai Toll Tax Free : महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सरकार किसी न किसी तरह से जनता को खुश करने में लगी हुई है। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी पांच टोल बूथों पर हल्के वाहनों (LMV) Light Motor Vehicle के लिए प्रवेश शुल्क माफ करने की घोषणा की है। यानी मुंबई में प्रवेश करने के दौरान हल्के वाहनों को अब टोल बूथ पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

हल्के वाहनों (LMV) को मुंबई में प्रवेश के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

हल्के वाहनों के लिए मुंबई में फ्री प्रवेश मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से लागू कर दिया गया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को होगा फायदा

मुंबई में काम करने के लिए बाहर से लाखों की संख्या में रोज लोग प्रवेश करते हैं जिन्हें टोल बूथ पर प्रवेश शुल्क चुकाना पड़ता है। हल्के वाहनों के लिए टोल निशुल्क हो जाने से रोजाना मुंबई आने जाने वाले लाखों यात्रियों को इससे फायदा मिलेगा। मुंबई शहर में हर रोज इन टोल बूथों से लगभग 3.50 लाख वाहन रोज गुजरते हैं, जिनमें 2 लाख 80 हजार हल्के वाहन होते हैं।

कौन से हैं पांच टोल प्लाजा जिन्हे किया गया फ्री

मुंबई में प्रवेश के लिए सभी टोल प्लाजा हल्के वाहनों के लिए निशुल्क कर दिए गए हैं। यह पांच टोल प्लाजा हैं:
1 वाशी (Vashi) टोल प्लाजा
2 एरोली (Airoli) टोल प्लाजा
3 मुलुंड (Mulund) टोल प्लाजा (LBS Road)
4 मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे
5 दहिसर (Dahisar) टोल प्लाजा

मुंबई में प्रवेश के लिए वाहनों को देना पड़ता था 45 रुपए का शुल्क

सरकार की इस घोषणा से पहले मुंबई में प्रवेश के लिए इन वाहनों को 45 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ता था। अब इस फैसले से यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। यह फैसला हल्के वाहनों, स्कूल बसों और राज्य सरकार की बसों पर भी लागू होगा । हल्के वाहनों को इससे पहले इन टोल बूथों पर 45 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ता था। इसी वर्ष शुल्क को बढ़ाया गया था । हर 3 वर्ष में टोल शुल्क की दर संशोधित की जाती है, इसी क्रम में शुल्क को इस साल बढ़ाकर 45 रुपए किया गया था। टोल शुल्क माफ किए जाने से सरकार पर खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, क्योंकि इससे टोल से मिलने वाले राजस्व में कमी आएगी। क्योंकि इन टोल बूथों में प्रवेश करने वाले 80% वाहन LMV ही होते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि वे एक विधायक के रूप में भी हमेशा टोल टैक्स माफ करने की बात उठाते रहे थे और उन्हे खुशी है कि सरकार ने यह फैसला लिया है। (Mumbai Toll Tax Free) इस निर्णय से न सिर्फ यात्रियों को फायदा होगा बल्कि इससे ईंधन और समय की भी बचत होगी, साथ ही पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign