Meta Layoffs : सोशल मीडिया में अपनी बादशाहत जमाने वाली मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी Meta ने अपने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है । मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप WhatsApp इंस्टाग्राम Instagram और Reality Lab से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है । कहा जा रहा है कि एक रिपोर्ट में Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स के गिरती संख्या और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण यह कदम उठाया गया है।
व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और रियलिटी लैब में हुई छंटनी
मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की भी खबरें सामने आ रही है कि Cost Cutting और कंपनी में वर्क स्ट्रीमलाइन करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Meta Layoffs पहले भी हो चुकी है छंटनी
आपको बता दे यह कोई पहली बार नहीं है जब Meta में इतने बड़े स्तर पर छंटनी हो रही है। इससे पहले साल 2022 और 2023 में कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है । साल 2022 में 11000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी, जबकि 2023 में 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अभी तक कितने कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया गया है इसके कोई आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं , पर कहा जा रहा है कि कंपनी के कई विभागों में यह छंटनी की गई है।
वीडियो कॉल कर नौकरी से निकाला गया
कुछ कर्मचारियों ने Meta के ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर के जानकारी दी है कि उनकी नौकरी चली गई । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग और बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
Meta Layoffs
टेकक्रंच को दिए एक बयान में, मेटा प्रवक्ता ने छंटनी (Meta Layoffs ) की बात स्वीकार करते हुए बताया कि कई टीमें कंपनी के दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्यों के साथ बेहतर तालमेल के लिए अपने संसाधनों को समायोजित कर रही हैं। “इसमें कुछ टीमों को विभिन्न स्थानों पर ले जाना और कुछ कर्मचारियों को विभिन्न भूमिकाओं में स्थानांतरित करना शामिल है। ऐसी स्थितियों में जहां कोई भूमिका समाप्त हो जाती है, हम प्रभावित कर्मचारियों के लिए दूसरे मौके खोजने की कोशिश करते हैं।