Saturday, April 11, 2026
Home बिज़नेस Rule Change: 1 दिसंबर से हो गया बड़ा बदलाव, अब मोबाइल पर नही आएगा OTP

Rule Change: 1 दिसंबर से हो गया बड़ा बदलाव, अब मोबाइल पर नही आएगा OTP

Rule Change

by KhabarDesk
0 comment
New Rule

Rule Change: साल का आखिरी महीना शुरू हो गया है। साथ ही साल भर के खर्चे पानी का हिसाब भी लोगों को परेशान कर रहा है। बढ़ती महंगाई और तरह-तरह के टैक्स से आम जनता वैसे ही परेशान रहती है और महीने के शुरुआत में ही कुछ नियमों के बदल जाने से आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं वह कौन से बदलाव हैं, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

मोबाइल पर नहीं आ सकते ओटीपी

1 दिसंबर से सबसे बड़ा बदलाव मोबाइल कंपनियों से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से आपके मोबाइल पर ओटीपी आने बंद हो सकते हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए हाल ही में ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों पर ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। ओटीपी समेत कमर्शियल मैसेज के लिए नए ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करने के लिए 1 दिसंबर तक का समय तय किया गया था। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 नवंबर तय की गई थी, लेकिन Jio, एयरटेल, बीएसएनएल और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों की मांग पर इसे 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 नवंबर कर दी गई थी। इसलिए अब 1 दिसंबर से टेलीकॉम कंपनियों को ओटीपी और कमर्शियल मैसेज के लिए ट्रेसेबिलिटी नियम को लागू करना होगा।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव होता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत के मुताबिक सीएनजी और PNG कंपनियां भी अपनी कीमतों में संशोधन करती हैं। अक्टूबर महीने में गैस कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 48 रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले अगस्त और सितंबर के महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई थी। सितंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए की वृद्धि हुई थी।

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर लगेंगे कई चार्ज

एक्सिस बैंक अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 20 सितंबर 2024 से कई नए चार्ज लागू करने जा रहा है। इसमें एज रीवार्ड और माइल्स के इस्तेमाल पर पहली बार रिडेंप्शन फीस शामिल की गई है। बैंक ने पहले ही अपने ग्राहकों को इस बदलाव की सूचना दे दी थी। यदि आप अपने As रीवार्ड या माइल्स का रिडेंप्शन करते हैं, तो आपको 99 रुपए का चार्ज देना होगा। जिसमें जीएसटी भी जुड़ेगी। यदि आप अपने Reward को किसी माइलेज प्रोग्राम में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उस पर भी आपको 199 रुपए और जीएसटी चार्ज देना होगा।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी क्रेडिट कार्ड नियम बदले

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भी अब दिसंबर से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 दिसंबर 2024 से बैंक ने 48 तरह के क्रेडिट कार्ड पर डिजिटल गेमिंग और मर्चेंट से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देने का फैसला किया है । इसमें पहले भी एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड में नवंबर 2024 में बदलाव किए थे और बदलावों में एसबीआई क्रेडिट कार्ड द्वारा 50,000 से अधिक के यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया गया था । SBI ने शौर्य डिफेंस कार्ड को छोड़कर सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में भी बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब एसबीआई, अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर 3.75 फीसदी फाइनेंस चार्ज लगाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign