Housefull 5 : साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल सीरीज की फिल्मों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। हर बार कुछ नए धमाके के साथ इस फिल्म का एक और सीक्वल देखने को मिल जाता है । इस बार तो हाउसफुल 5 में लगता है मेकर्स ने इंडस्ट्री की पूरी बारात हीश सजा दी है। एक दौर था जब फिल्मों में मल्टी स्टार कास्ट का जमाना था एक फिल्म में कई कई हीरो हीरोइन होते थे । फिर धीरे-धीरे यह ट्रेंड कम हो गया। और एक ही जोड़ी हीरो हीरोइन की फिल्मों पर ज्यादा फोकस होने लगा लेकिन हाल की कुछ कॉमेडी फिल्मों में इस ट्रेंड को फिर से दोहराया जाने लगा है
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 की सीरीज का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक हाउसफुल के चार पार्ट आ चुके हैं। अब मेकर्स ने पांचवे पार्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। यह अक्षय कुमार की बहु प्रतीक्षित फिल्म है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अक्षय कुमार, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े डीनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, निकितन धीर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यंहा हम आपको फिल्म से संबंधित सारी जानकारी देंगे।
हाउसफुल 5 की शूटिंग:
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है। हाल ही में वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन में नजर आए थे । सिंघम अगेन में भले ही उनका रोल छोटा था ,लेकिन किरदार काफी दमदार था। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की Housefill 5 की पांचवी सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हाउसफुल 5 में साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 5 हिरोइनो को साइन किया है । आपको बता दें कि बिग बॉस 16 की मशहूर सौंदर्य शर्मा भी हाउसफुल 5 का हिस्सा है । फिल्म की शूटिंग 15 सितंबर को लंदन में शुरू हुई थी जो की 45 दिनों तक चली।
Housefull 5 में है सितारों का जमघट:
अक्षय कुमार की इस फिल्म से काफी उम्मीद रखी जा रही है । लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म से वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग देशों में हो रही है । इसकी जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि” हमारी सिनेमैटिक जर्नी का हम लास्ट शेड्यूल शूट कर रहे हैं”। जिस्के साथ उन्होनें एक फोटो भी शेयर की है ।
बड़े स्टारकास्ट के साथ बड़े बजट की फिल्म:
यह एक बड़े स्टारकास्ट के साथ बड़े बजट वाली फिल्म है। इसके साथ ही इस बार इस फिल्म की मस्ती भी हाउसफुल 4 के मुकाबले 5 गुना बढ़ने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है । फिल्म की शूटिंग एक शानदार क्रूज पर भी की गई है। इस फिल्म में अक्षय का किरदार फिल्म को मजेदार और यादगार बना देगा । इसके साथ ही रितेश देशमुख की कॉमिक टाइमिंग और गलतफहमियां पूरी फिल्म को मस्ती और हंसी से भर देगी । इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी एक दिलचस्प और मजेदार भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म की स्टारकास्ट: 18 सितारे दिखेंगे एक साथ
इस फिल्म की लंबी चलने वाली कॉमेडी मे अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार,फरदीन खान ,जैकी श्रॉफ ,रितेश देशमुख ,श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्य शर्मा और चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी । फिल्म में निकितन धीर ने भी अहम भूमिका निभायी है । इस फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी और निर्माता साजिद है। इस फिल्म मे 18 स्टार एक ही फ्रेम मे नजर आयेंगे।
Housefull 5 फिल्म की रिलीज डेट:
हाउसफुल 5 की रिलीज डेट को लेकर दर्शकों के बीच इंतजार अब खत्म हुआ। आपको बता दे कि अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है । साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सभी दर्शकों को हाउसफुल 5 के आखिरी शेड्यूल की जानकारी दी।
बबीता आर्या