Thursday, April 9, 2026
Home ऑटोमोबाइल Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत का सबसे बड़ा Auto Expo, 34 कंपनियां दिखाएंगी दमखम

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत का सबसे बड़ा Auto Expo, 34 कंपनियां दिखाएंगी दमखम

by KhabarDesk
0 comment
Bharat Mobility Global Expo 2025

Bharat Mobility Global Expo 2025 : पिछली तिमाही में ठंडे प्रदर्शन के बाद, ऑटो सेक्टर में एक बार फिर तूफानी तेजी दिखाई दे रही है। 2024 के अंत में ऑटो कंपनियों ने बढ़िया सेल दर्ज की है और इसका असर ऑटो शेयरों पर भी देखने को मिला है। ऑटो शेयरों के भाव एक बार फिर बढ़ गए हैं। बात जब गाड़ियों की हो रही है तो ऑटो एक्सपो का जिक्र होना भी लाज़मी है। नई गाड़ियों के शौकीनों को ऑटो एक्सपो, पूरे साल इंतजार रहता है। कौन सी नई गाड़ियां मार्केट में आएंगी। टू व्हीलर में क्या नई सौगात होगी ! नया साल किन गाड़ियों के नाम होगा, इसकी एक झलक ऑटो एक्सपो में दिख जाती है।

17 जनवरी से शुरू हो रहा है Bharat Mobility Global Expo 2025

साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार ऑटो एक्सपो से होने वाली है। इस बार ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा गाड़ियां शोकेस होगीं। इतना ही नहीं इस बार ऑटो एक्सपो का नाम भी बदल गया है, ऑटो एक्सपो को अब आप भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के नाम से जानेंगे । यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो होगा, जहां कुल 34 मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस बार सबसे ज्यादा संख्या में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां इस ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेनी जा रही है।

अब तक का सबसे बड़ा AUTO EXPO 

17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा एक्सपो

दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। ग्लोबल एक्सपो को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, क्योंकि यह अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो होने वाला है। क्या कुछ खास होगा चलिए आपको बताते हैं

Bharat Mobility Global Expo 22025 में होंगे 15000 एक्जीबिटर्स और 34 मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां

आम जनता के लिए 19 जनवरी से खुलेगा ऑटो एक्सपो

आम जनता को यह मेला 19 जनवरी से देखने को मिलेगा। इस बार ऑटो एक्सपो में EV पर ही ज्यादा फोकस रहेगा। मेले में नई गाड़ियों की झलक देखने को मिलेगी। फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट भी दिखाई देंगे। खास तौर पर EV के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट शोकेस करेंगी। जिसमें Ather,Ola,Vinfast,BYD जैसे EV ब्रांड इस मेले में अपनी गाड़ियां दिखाएंगे । Vinfast पहली बार भारत के ऑटो एक्सपो में शिरकत करेगा । यह वियतनाम की EV कंपनी है जो जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।

1986 में हुई थी AUTO EXPO की शुरुआत

भारत में ऑटो एक्सपो की शुरुआत 1986 में हुई थी। तब से लेकर अब तक इसमें बहुत ही क्रांतिकारी बदलाव आ चुका है। अब दुनिया भर की नजर भारत के ऑटो एक्सपो पर भी होती है। एक्सपो के दौरान कंपनियां अपनी नई गाड़ियों को पेश करती हैं। आपको बताते हैं कौन सी नई गाड़ियों की झलक इस ग्लोबल एक्सपो में आपको देखने को मिल सकती है। मारुति, Bharat Mobility Global Expo 2025  में अपनी गाड़ी EV e- Vitara से पर्दा उठा सकती है। EV सेगमेंट में यह एक बड़ा लॉन्च होगा। 17 जनवरी को EV e Vitara लॉन्च होगी। यह गाड़ी इस सेगमेंट की खास गाड़ी होगी जो 49 kwh,61kwh बैटरी सोर्स में मिलेगी। हुंडई की Creta EV का भी ग्लोबल प्रीमियर होगा। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भी अपनी भी अपनी Be6,XEV,9e EV गाड़ियों के वेरिएंट इस एक्सपो में लेकर आएगी। टाटा मोटर्स भी अपनी Curvv SUV के कुछ नए वैरियेंट यहां पेश करेगी। साथ ही यहां पर वह इन वेरिएंट की कीमत का ऐलान भी कर सकती है।

होंगे कई बड़े लॉन्च

M G Cyberster भी अपनी EV Sports Car की कीमत रिवील कर सकती है।

टू व्हीलर में भी होगा धूम धड़ाका

टू व्हीलर में भी फोकस EV पर ही रहने वाला है। टीवीएस अपने जुपिटर EV के प्रोडक्शन वर्जन को पेश करेगी तो बजाज ऑटो भी नई सीएनजी बाइक शोकेस करेगी। सुजुकी भी अपने नए वर्जन एक्सेस सीएनजी (Access CNG) को यहां दिखाएंगी। होंडा की बात करें तो होंडा भी अपनी एक्टिवा और QC1 की कीमत का ऐलान कर सकती है। Ather की तरफ से उनका नया वेरिएंट आ सकता है। यह नया वेरिएंट Rizta e scooter है। जिसकी झलक आपको ऑटो एक्सपो में देखने को मिलेगी। ओला इलेक्ट्रिक भी ओला EV बाइक यहां पेश करेगी। टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड अपने नए कमर्शियल व्हीकल लॉन्च करेंगे । यहां पर आपको नई इलेक्ट्रिक बसें और ट्रक भी देखने को मिल सकते हैं। अपनी चमक दमक के साथ ऑटो एक्सपो नई गाड़ियों का धमाका करने को तैयार है। अगर आप भी गाड़ियों के शौकीन हैं और 2025 की बेहतरीन गाड़ियां देखना चाहते हैं, तो इस मेले में जाना मत भूलिएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign