Saturday, April 18, 2026
Home धर्म कर्म Vivah Mahurat 2024: शुरू होने वाला है विवाह का शुभ मुहूर्त, जान लें कितने दिन बजेगी शहनाई

Vivah Mahurat 2024: शुरू होने वाला है विवाह का शुभ मुहूर्त, जान लें कितने दिन बजेगी शहनाई

Vivah Muhurat 2024

by KhabarDesk
0 comment
Vivah Muhurat 2024

Vivah Muhurat 2024 : हिंदू धर्म मे सभी शुभ कार्य, शुभ समय और मुहूर्त देख कर किये जाते हैं ।इसी प्रकार विवाह भी शुभ तिथि और मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं । ऐसी मान्यता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त मे वर वधू का विवाह करने से वैवाहिक जीवन सुख सौभाग्य और संपन्नता से परिपूर्ण रहता है । आइये जानते हैं नवंबर माह में शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त और तिथियाँ

हिंदू धर्म में विवाह एक महत्त्वपूर्ण संस्कार:

हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में से विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है । गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिये,परिवार निर्माण और जिम्मेदारी उठाने के लिये विवाह संस्कार किया जाता है । इसलिए विवाह को सामान्यतया मानव जीवन की एक आवश्यकता माना गया है। विवाह को पूर्ण बनाने के लिये और उसे संपन्न करने के लिये कुछ नियमों का पालन करना जरुरी है । जब भी किसी के विवाह की तिथि निकालनी होती है तो सबसे पहले मुहूर्त देखा जाता है।

देवशयनी एकादशी तिथी से चतुर्मास प्रारंभ हो जाता है इस दिन से लेकर देवउठनी एकादशी तिथि तक किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नही किया जाता हैं । एकादशी तिथी को जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है । देवशयनी तिथि को श्री हरी विष्णु योग निंद्रा मे चले जाते हैं । कार्तिक मास की एकादशी तिथी जिसे देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है इस दिन से विष्णु भगवान अपनी योग निंद्रा से जागृत होते हैं ।इस दिन से सभी प्रकार के मंगल कार्य की शुरुआत हो जाती है। ये शुभ संयोग हर वर्ष देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हो जाते हैं ।देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह का भी विधान है । तुलसी विवाह की तिथी से विवाह के शुभ कार्य शुरु हो जाते हैं ।

Vivah Shubh Muhurat 2024 शुभ मुहूर्त का महत्व:

हिंदू धर्म में विवाह को एक पवित्र कर्मकाण्ड माना जाता है। शुभ मुहूर्त में किया गया विवाह नये वर वधू को सुखी वैवाहिक जीवन की और सौभाग्य की प्राप्ति कराता है । ज्योतिषशास्त्र मे विवाह मुहूर्त पचांग देख कर और कुंडली मिलान करके निकाले जाते है । यदि आप भी वर्ष 2024 में विवाह करने की सोच रहे हैं तो आप भी जान ले कार्तिक मास में पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त तिथियाँ और समय।

Vivah Muhurat 2024 कितने दिन बजेगी शहनाई 

इस वर्ष कार्तिक माह में किस प्रकार से विवाह की शुभ तिथियाँ बन रही हैं ,आइये जानते हैं ।

नवंबर 2024 में पड़ने वाली विवाह की शुभ तिथियाँ और मुहूर्त:

12 नवंबर 2024 मंगलवार
मुहूर्त: सायं 04:04 से सायं 07:10 तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: द्वादशी

13 नवंबर 2024 बुधवार
मुहूर्त: दोपहर 03:26 से रात्रि 09:48 तक
नक्षत्र: रेवती
तिथि: त्रयोदशी

16 नवंबर 2024 शनिवार
मुहूर्त: प्रातः 11:48 से अगले दिन 06:47 ए एम, नवम्बर 17
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: द्वितीया

17 नवंबर 2024 रविवार
मुहूर्त: प्रातः 06:47  से अगले दिन प्रातः 06:48, नवम्बर 18
नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा
तिथि: द्वितीया, तृतीया

18 नवंबर 2024 सोमवार
मुहूर्त: प्रातः 06:48 से प्रातः 07:56 तक
नक्षत्र:मृगशिरा
तिथि: तृतीया

22 नवंबर 2022 शुक्रवार
मुहूर्त: रात्रि 11:44 से  अगले दिन प्रातः 06:51, नवंबर 23
नक्षत्र: मघा
तिथि: अष्टमी

23 नवंबर 2024 शनिवार
मुहूर्त: प्रातः 06:51 से प्रातः 11:42 तक
नक्षत्र: मघा
तिथि: अष्टमी

25 नवंबर 2024 सोमवार
मुहूर्त:  रात्रि 01:01 से अगले दिन प्रातः 06:53, नवंबर 26
नक्षत्र: हस्त
तिथि: एकादशी

28 नवंबर 2024 गुरुवार
मुहूर्त: प्रातः 07:36 से अगले दिन प्रातः 06:54, नवंबर 29
नक्षत्र: स्वाती
तिथि: त्रयोदशी

29 नवंबर 2024 शुक्रवार
मुहूर्त: 06:54 ए एम से 08:39 ए एम
नक्षत्र: स्वाती
तिथि: त्रयोदशी
दिसंबर माह मे पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त और तिथियाँ ।

4 दिसंबर 2024 बुधवार
मुहूर्त: सायं 05:15 से अगले दिन रात्रि 01:02 तक, दिसंबर 05
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
तिथि: चतुर्थी

5 दिसंबर 2024 गुरुवार
मुहूर्त: दोपहर 12:49 से सायं 05:26
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
तिथि: पंचमी

9 दिसंबर 2024 सोमवार
मुहूर्त: दोपहर 02:56 से अगले दिन रात्रि 01:06 , दिसंबर 10
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: नवमी

10 दिसंबर 2024 मंगलवार
मुहूर्त: रात्रि 10:03 से  अगले दिन प्रातः 06:13, दिसंबर 11
नक्षत्र: रेवती
तिथि: दशमी, एकादशी

14 दिसंबर 2024 शनिवार
मुहूर्त: 07:04 ए एम से 04:58 पी एम
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: चतुर्दशी

15 दिसंबर 2024 रविवार
मुहूर्त: प्रातः 03:42 से अगले दिन प्रातः 07:04 दिसंबर 16
नक्षत्र: मृगशिरा
तिथि: पूर्णिमा

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign