SBI Job Vacancy : बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। एसबीआई ने concurrent auditor के 1194 रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया और जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SBI में concurrent auditor के 1194 पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्करेंट ऑडिटर के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 1194 पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह आवेदन केवल एसबीआई और उसके पूर्ववर्ती एसोसिएट्स के सेवानिवृत अधिकारियों के लिए है।
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा:
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इसी साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे । प्राप्त अंको में यदि दो उम्मीदवारों के बीच में अंको की बराबरी होती है तो वहां आयु के आधार पर चयन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
SBI Job Vacancy पदों की कुल संख्या :
पदों की संख्या की बात की जाए तो अहमदाबाद में 124 पद, अमरावती 77 पद, बेंगलुरु 49 पद, भोपाल 70 पद, भुवनेश्वर 50 पद, चंडीगढ़ 96 पद ,चेन्नई 88 पद, गुवाहाटी 66 पद ,हैदराबाद 79 पद ,जयपुर 56 पद, कोलकाता 63 पद ,लखनऊ 99 पद, महाराष्ट्र 91 पद ,मुंबई 16 पद ,नई दिल्ली से 68 पद, पटना 50 पद, तिरुवंतपुरम 52 पद ,पर आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया:
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके पश्चात आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर जाकर कैरियर लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। जहां पर आपको new Registration पर क्लिक करके डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म आएगा। जिसे भरने के बाद उसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करना होगा । तत्पश्चात आप भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करके उसकी एक कॉपी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बबीता आर्या