Delhi Old Age Assistance Scheme : उम्र की सांझ ढलने के साथ बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है और बेसहारा बुजुर्गों के लिए तो जीवन यापन और भी कठिन हो जाता है। शारीरिक श्रम की ताकत नहीं रहती और खर्च बढ़ जाता है। दिल्ली में ऐसे ही कमजोर वर्ग के बेसहारा बुजुर्गों के लिए दिल्ली सरकार योजना लेकर आई है। ओल्ड एज अस्सिटेंस स्कीम Delhi Old Age Assistance Scheme के तहत दिल्ली सरकार अब बुजुर्गों को हर महीने ढाई हजार रुपए तक की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है । दिल्ली सरकार 60-69 वर्ष के बुजुर्ग नागरिकों को 2,000 रुपये और 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना से लगभग 4.5 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
80000 नए बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 4.5 लाख बुजुर्ग पहले से ही इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अब सरकार की इस नई पहल से 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल सकेगा।
किन्हे मिलेगा योजना का लाभ
- 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगा योजना का लाभ
- आवेदन की तिथि से पहले दिल्ली में न्यूनतम 5 वर्ष का निवास अनिवार्य है।
- परिवार की सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक ना हो।
- आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है।
- आवेदक के पास दिल्ली के किसी भी बैंक में एकल संचालित खाता होना चाहिए।
- आवेदक पहले से किसी अन्य योजना के तहत पेंशन ना ले रहा हो।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली में न्यूनतम 5 साल के निवास का प्रमाण पत्र
- आय का स्व प्रमाण पत्र
कैसे करें आवेदन
जो बुजुर्ग इस योजना के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडो को पूरा करते हैं, वे ई डिस्टिक पोर्टल e-distric portal (www.edistrict.delhi.govt.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला सोशल वेलफेयर ऑफिस से संपर्क भी किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण कार्यालय के नाम व पते की सूची समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट (https://socialwelfare.delhi.gov.in) पर उपलब्ध है।
Delhi Old Age Assistance Scheme आवेदन करने की अंतिम तिथि
पोर्टल पर 24 नवंबर से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे । 24 नवंबर से 3 सप्ताह तक या 80000 आवेदन पूरे होने तक आवेदन प्रक्रिया चालू रहेगी।