Labubu Doll : सोशल मीडिया में छाई हुई लाबूबू डॉल लोगो के लिये उत्सुकता का विषय बनी हुई है। ये आजकल लोगों के बीच फैशन स्टेटमेंट के रूप में भी जानी जाने लगी है। लाबूबू डॉल विशेष तौर पर अमेरिका और यूरोप के देश में काफी लोकप्रिय हुई है। लाबूबू अजीबो गरीब दिखने वाली एक गुड़िया है जिसकी हंसी देखने में डरावनी प्रतीत होती है। लोगों के बीच एक नया फैशन बन चुकी ये डॉल करोडों में बिक रही है। आइये आपको बताते हैं लाबूबू डॉल के बारे में।
क्या है लाबूबू डॉल:
सेलिब्रिटीज के बीच फेमस अजीब से चेहरे वाली डॉल दिखने में जितनी डरावनी है, उतनी ही आकर्षक भी है। इस डॉल को बीजिंग में स्थित एक कंपनी पॉप मार्ट ने मशहूर किया है। और इस डॉल को बेच कर भारी मुनाफा भी कमाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की लाबूबू एक काल्पनिक कैरेक्टर है । जिसे साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट kasing lung ने बनाया था। इस डॉल को बनाने की प्रेरणा उन्होंने नार्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित हो कर ली थी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसका लुक जितना डरावना है। उतनी ही देखने में प्यारी और स्टाइलिश भी लगती है। चीन के खिलौने कंपनी पॉप मार्ट द्वारा निर्मित यह डॉल इस समय इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है । मार्केट में इसकी डिमांड ने पॉप मार्ट के शेयर्स और सेल्स दोनों को आसमान में पहुंचा दिया है ।
लाबूबू डॉल का जादू:
लाबूबू डॉल का लुक फनी डॉल की अपेक्षा देखने में डरावना लगता है । एक शैतानी मुस्कान, बड़ी झुकी आंखें और बड़े-बड़े दांत लिये हुए यह डॉल कुछ अलग सी नजर आती है। यही बनावट उसको अन्य खिलौनो से अलग खास खिलौना बनती है। इस डॉल को बेचने की शुरुआत 2019 में हुई थी जब चीनी कंपनी ने इसे एक ऐसे डिब्बे में भेजना शुरू किया था जिसे लोग लकी ड्रॉ की तरह खरीदते थे और वह इस डॉल को तब तक खरीदते थे जब तक उनके मनपसंद की लाबूबू डॉल बॉक्स के अंदर ना मिल जाए । इस डॉल का छोटा वर्जन लाखों रुपए में बिक रहा है। कुछ समय पहले बीजिंग में एक लाबूबू डॉल की नीलामी 1.2 करोड रुपए में हुई है। इसके बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए लोग एक डॉल की इतनी कीमत देने को भी तैयार हैं। भारत में भी एक लाबूबू डॉल की कीमत हजारों में है।
अजीब सी मुस्कान वाली यह Labubu Doll बनी फैशन आईकॉन:
यूँ तो यह डॉल 22015 से मार्केट में बिक रही थी। लेकिन कुछ समय पहले ही k-pop स्टार lisa ने इस डॉल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की उसके बाद से ही शैतानी सी मुस्कान वाली यह डॉल लोगो के बीच जानी जानें लगी। अब यह एक फैशन आईंकॉन बन गयी है। अजीब सी दिखने वाली इस डॉल ने जेन अल्फा से लेकर जेन एक्स सभी को अपना दीवाना बनाया है। इसके साथ कई बड़े इंटरनेशनल सेलीब्रिटीज भी इस डॉल के दीवाने हो चुके हैं। रिहाना से लेकर दुआ लीपा और बॉलीवुड की अदाकारा अनन्या पांडे भी इस डॉल को अपना फैशन आईकॉन बना चुकी हैं। यह एक ट्रेंड़ी फैशन एक्सेसरी के रूप मे वायरल हो रही ही।
Labubu Doll की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे:
आपको बता दें की 131 सेंटीमीटर ग्रीन लाबूबू डॉल की नीलामी 1.08 मिलियन युआन यानी करीब 1.2 करोड़ में हुई है। इसके कई छोटे आकर की डॉल लाखों रुपय मे बिक रही हैं । इसके लिमटेड एडिशन और लोगो के बीच इसका शौक इसे बेशकीमती बना रहा है। चीन मे इस डॉल की ओरिजिनल कीमत 84 डॉलर यानी 7172.85 रुपये है । Labubu Doll की सेकंड हैण्ड कीमत 139 से 278 डॉलर तक है। यानी की 11,869 रुपये से 23,739 तक है। आप इसकी कीमत से इसकी दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं।
बबीता आर्या