Success Story : अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते है तो आपको “सीधी मारवाड़ी” ब्रांड की संस्थापक कौशल्या चौधरी की कहानी जरुर पढ़नी चाहिए। जिन्होने घर बैठे अपने फोन का इस्तेमाल करके और अपने हुनर को उसमें जोड़ कर पैसे कमाये। कौशल्या चौधरी ने 2017 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया। लेकिन शुरुआत में उनकों ज्यादा फ़ालोवर नही मिलें, ना ही ज्यादा व्युवर्स मिले। फिर अचानक दादी से मिली सलाह ने उनकी किस्मत ही बदल दी। आज उनके यूट्यूब चैनल पर एक मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स है।
कौशल्या चौधरी ने कैसे की यूट्यूब चैनल की शुरुआत:
राजस्थान के एक छोटे से गांव में रहने वाली कौशल्या डॉक्टर बनना चाहती थी। परंतु छोटी उम्रें ही उनकी शादी हो जाने के कारण उसका सपना पूरा ना हो सका । लेकिन उन्होने हार नहीं मानी और सिर्फ 7500 के एक स्मार्टफोन से अपनी जिंदगी की कामयाबी हासिल की। इसके साथ हजारों की कमाई भी की। कौशल्या चौधरी ने 18 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास की थी। तब उनका सपना डॉक्टर बनने का था। इसलिए उन्होंने 12वीं में विज्ञान विषय को चुना था । लेकिन उस समय गांव में लड़कियों को बहुत ज्यादा पढ़ने की इजाजत नहीं हुआ करती थी। इसी कारण 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही उधर उनकी शादी तय कर दी गई । शादी होने के बाद कौशल्या को लगा कि उनका सब कुछ खत्म हो गया। लेकिन कौशल्या ने हार नहीं मानी उनका हौसला और उनके अंदर की ताकत ने उनको नया रास्ता दिखाया । इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वह अब कुछ जरूर नया करेंगीं । आज वही कौशल्या चौधरी मसाला ब्रांड ‘सीधी मारवाड़ी ‘की मालकिन है । आज उनके यूट्यूब चैनल पर 1.65 मिलियन फॉलोअर्स भी है।
2017 में शुरु किया अपना यूट्यूब चैनल:
राजस्थान के छोटे से गांव कुड़ी में रहने वाली 30 वर्षीय कौशल्या चौधरी ने 2017 में महज 7500 के एक स्मार्टफोन से अपने घर पर बने हुए दैनिक भोजन के वीडियो बनाना शुरू किया । इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया । उनके बनाए वीडियो ने उन्हें एक शानदार कामयाबी प्रदान की। इन वीडियो को बनाने के लिए उन्हें कोई महंगे कैमरे और ना ही कोई महंगी और खूबसूरत जगह की जरूरत थी। आज उनके बनाए हुए यूट्यूब चैनल ने उन्हें एक बेहतरीन कामयाबी दिलाई है । वर्तमान समय में सीधी मारवाड़ी नाम से उनका यूट्यूब चैनल काफी प्रसिद्ध है।
सुविधा ना होने के बाद भी हार नही मानी:
उनका पहला वीडियो बेसन की बर्फी का था । जो की वायरल हुआ । शुरुआती दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके पास फोन के लिए कोई स्टैंड नहीं था । उन्होंने एल्युमिनियम के तारों को मोड कर एक काम चलाऊ स्टैंड बनाया था । उनके पास कोई स्टूडियो की लाइट नहीं थी, अच्छे साउंड नही थे। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने वीडियो एडिटिंग भी सीखी । इसके लिए वह एडिटिंग के ट्यूटोरियल लेती थी। नोट्स बनाती थी। अपने वीडियो खुद ही एडिट करती थी। यूट्यूब से पहली कमाई आने में लगभग डेढ़ साल का लंबा वक्त लगा। जिसमें उन्होंने 7500 की कमाई की थी।राजस्थानी भाषा मे वीडियोज डालने पर 1 लाख सब्स्क्राइबर हो गये। उसके व्यूज भी लाखों में थे। इस समय उनकी 10 दिन की कमाई 1 लाख से उपर थी।
कैसे बने सीधी मारवाड़ी मसाले:
भारत में टिक टॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद से उनको अहसास हुआ की उनकी कमाई का माध्यम सोशल मिडिया है। अगर ये प्लेटफार्म नही रहे तो उनकी कमाई कैसे होगी। इसके बाद मार्च 2024 में मसाला ब्रांड’ सीधी मारवाड़ी’ के नाम से शुरू किया। इन मसालों को बनाने में उन्होंने अपनी दादी के बने मसाले से आइडियाज लिये। उन्होंने मसाले को वैसे ही बनाना शुरू किया जैसे उनकी दादी बनाती थी। मसालों को साफ करके उनका बंडल बना करके हाथ से पीस कर के मसालों को पैक करती थी । अब उनके मसाले ‘सीधी मारवाड़ी’ के प्रोडक्ट भारत के 13 आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इन सभी मसालों का कारोबार उनके चाचा और ससुर जी संभालते हैं । उनके मसाले के इस कारोबार में गांव की लगभग 35 से ज्यादा महिलाएं शामिल है। जो उनके साथ कार्य करती हैं।
बबीता आर्या