Thursday, April 9, 2026
Home मनोरंजन सलमान खान के घर बुलेट प्रूफ ग्लास और सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपार्टमेंट बना छावनी !

सलमान खान के घर बुलेट प्रूफ ग्लास और सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपार्टमेंट बना छावनी !

by KhabarDesk
0 comment

Salman Khan : सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी जो सलमान खान के काफी करीबी थे, उनकी हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर की बालकनी के आगे विशेष तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया है। इस बालकनी में सलमान खान अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

लारेंस विश्नोई से मिल रही लगातार धमकियों के बाद बढ़ाई सुरक्षा:

सलमान खान को लारेंस विश्नोई से मिल रही धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा के लिये यह कदम उठाया गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर बीते साल दो बाईक सवारों ने दिन दहाडे गोलियां चला दी थी। बीते वर्ष उन्हे अपने करीबी दोस्तो को भी खोना पड़ा। इस घटना के बाद उनकी सिक्योरिटी टाईट कर दी गयी थी। वह जहां कहीं भी जाते है उनके साथ कई पुलिस वाले और सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं। बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए कुछ महीने पहले बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी है।

सलमान खान के घर की बढाई गयी सुरक्षा:

सलमान खान ने बुलेट प्रूफ कार के बाद अब मुंबई शहर के बांद्रा बैंडस्टैंड  स्थित गैलक्सी अपार्टमेंट को चाक-चौबंद कर दिया है। सलमान खान के अपार्टमेंट गैलक्सी को छावनी मे तब्दील कर दिया गया है। बीते वर्ष 2024 में मिली धमकियों के बाद ये कदम उठाया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान और उनका पूरा परिवार डरा हुआ और परेशान है। इसलिए उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए  गैलक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में बुलेट प्रूफ ग्लास लगाए गये हैं। ये सभी बदलाव सुरक्षा को नजर में रखते हुए किये गए हैं । इसके साथ ही अपार्टमेंट के कोने-कोने में सुरक्षा के लिये सिक्योरिटी ट्रेसर लगाये गये हैं।

सलमान खान इसी बालकनी में खड़े होकर फैन्स का अभिवादन करते हैं:

पिछ्ले साल सलमान खान के घर के बाहर 5 बार फायरिंग की गयी थी। उसके कुछ समय बाद सलमान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गयी थी । इस घटना के बाद सुरक्षा के लिये सलमान के घर की बालकनी में बुलेट प्रूफ काँच की दिवार से घेराबंदी कर दी गयी है। इसी बालकनी में खडे होकर सलमान खान ईद, दीवाली और अपने जन्मदिन के मौके पर सैकड़ो फैन्स का शुक्रिया अदा करते हैं। यहां से खडे हो कर वे अपने फैन्स का अभिवादन भी करते है। जिस बालकनी में वे खड़े होते हैं उसी बालकनी को उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बुलेट प्रूफ शीशे लगवाकर बन्द कर दिया गया है।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign