Rule Change 2025 : साल 2024 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। नया साल 2025 कुछ नये बदलाव और कुछ नयी उम्मीदें लेकर आयेगा । पूरी दुनिया इस नये साल के जश्न को लेकर उत्साहित है । ये नया साल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कुछ बदलाव लेकर आयेगा । ये बदलाव आम आदमी की जेब पर भी असर डालेंगे । नए बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू हो रहे है । इन बड़े बदलाव में एलपीजी सिलेंडर से लेकर यूपीआई पेमेंट तक शामिल है। यह सभी पांच बदलाव साल के पहले दिन से ही देश भर में लागू कर दिए जाएंगे । आईए जानते हैं ये बड़े बदलाव कौन से हैं।
Rule Change 2025 कौन से है बड़े बदलाव ?
देशभर में नए साल 2025 के आगमन के साथ सरकार ने आम आदमी के लिए कुछ नए बदलाव भी शामिल किए हैं। केंद्र सरकार ने नए नियमों को लागू किया है । यह नए नियम क्या है, यह आम आदमी और देश के नागरिकों के लिए जानना बहुत जरूरी है । ताकि बाद में यह बदलाव आपके घर का बजट न बिगाड़ दे क्योंकि यह बदलाव मिडिल क्लास आदमी की जेब पर और उनके बजट पर सीधा प्रभाव रखेंगे ।यह नए बदलाव आम आदमी की जेब पर कितना असर डालेंगे आइये इसकी चर्चा करते हैं।
यूपीआई यूजर्स के लिये बड़े बदलाव:
साल 2025 की शुरुआत के साथ आरबीआई ने यूपीआई 123पे (UPI 123Pay) पर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है । यूपीआई का यूजर्स के लिए एक राहत भरा कदम है। आरबीआई की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2025 से बिना इंटरनेट के उपयोग के 10,000 रूपये तक के ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए है जो इंटरनेट की सुविधा से वंचित रहते हैं।
पेंशनरों के लिये राहत:
साल की शुरुआत के साथ ईपीएफओ, पेंशनर्स के लिए भी नए साल में एक बड़ा तोहफा लेकर आएगा। अगर आप भी पेंशन उपभोक्ता है तो आपके लिए भी एक यह राहत भरी खबर होगी। जानकारी के मुताबिक पेंशनर्स अपनी पेंशन राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे । इसके लिए उन्हें किसी भी तरह के अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी । नया नियम पेंशन धारकों के लिए राहत भरा कदम होगा।
किसान अब अधिक लोन ले सकेंगे:
आरबीआई(RBI) की तरफ से किसानों के लिए भी एक नई खुशखबरी है।आरबीआई ने किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा बढ़ा दी है। किसान अब 1.6 से अधिक का लोन ले सकेंगे । किसानों के लिए लोन की सीमा बढ़ाकर अब 200000 रूपये तक कर दी गई है। किसान अब बिना गारंटी के यह लोन प्राप्त कर सकेंगे। यह नए नियम किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लागू किए गए हैं। यह नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
थाईलैंड जाने वालों के लिए नया ईवीजा सिस्टम:
थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए सरकार ने रास्ते आसान कर दिये हैं। अब थाईलैंड जानें वाले भारतीयो के लिये सरकार ने ईवीजा का प्रावधान लागू किया है । इस नये वीजा के तहत 60 दिनों की वीजा छूट मिलेगी। इस नये ईवीजा सिस्टम की प्रक्रिया तेज सरल और सुविधाजनक होगी । इसके लागू होने के बाद से टूरिज्म सेवाएं और बिजनेस यात्राएं सुविधाजनक हो जाएगीं।
टेलीकॉम कंपनी के नए नियम:
नये साल पर सरकार टेलीकॉम कंपनियों के पुराने नियमों में भी बदलाव कर रही है। इस नये नियम के तहत मोबाइल कंपनियों को बेहतर कनेक्टविटी के लिये ऑप्टिकल फाइबर और नए मोबाइल टावर लगाने पर जोर देना होगा। नए टावर के साथ नेटवर्क सर्विस भी बेहतर होगी। इसके साथ कंपनियों को एक ही जगह से अनुमति लेनी होगी।
कार की कीमतों में बढ़ोतरी:
कार कंपनियों ने अपनी कार की कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है। इसमें मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई समेत कई कार कंपनियां शामिल है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ कंपनी भी अपनी कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने को तैयार है। सीधे तौर पर बोला जाए तो कार की कीमत में बढ़ोतरी तय है। 1 जनवरी 2025 से सभी कारों की कीमतों में बदलाव हो जाएगा। यदि आपने बुकिंग दिसंबर में की है तो उसका फायदा हो सकता है।
राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए नए नियम:
राशन कार्ड धारको के लिए 31 दिसंबर 2024 तक केवाईसी अपडेट करना जरूरी हो जाएगा। यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं हुआ होगा तो आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है। यह नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसके साथ ही जनवरी 2025 से राशन की मात्रा में भी परिवर्तन संभव है। इस नए परिवर्तन का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना है।
क्रेडिट कार्ड के लिए नए नियम
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए नियम लागू किए हैं ।इस नए नियम के अनुसार बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को घरेलू एयरपोर्ट पर फ़्री लाउंज एक्सेस प्राप्त करने के लिए निर्धारित राशि खर्च करनी होगी। इस जानकारी के साथ क्रेडिट कार्ड धारकों को अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा । ये नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे।
एलपीजी के दामों में बदलाव:
जनवरी की शुरुआत में एलपीजी के दामों में भी बदलाव संभव होगा। दिसंबर के महीने में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 16.5 रुपए महंगा हुआ था। इसके साथ ही नए साल में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव नजर आ रहा है। यह नया बदलाव उपभोक्ताओं के घर का बजट बिगाड़ सकता है।
Rule Change 2025 शेयर बाजार से जुड़े बदलाव:
साल की शुरुआत के साथ शेयर बाजार में भी आपको नए बदलाव Rule Change 2025 देखने को मिलेंगे इसके लिए मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने एक सर्कुलर जारी किया है । Bank Ex और Sensex 50 के एक्सपायरी दिनों में बदलाव किया गया है। एक्सपायरी डेट अब हर मंगलवार को होगी। यह नया बदलाव Rule Change 2025 ट्रेडिंग रणनीतियों में सुधार लाने के लिए किया गया है।
बबीता आर्या