Friday, April 10, 2026
Home ऑटोमोबाइल त्योहारी सीजन में Tata Motors का बड़ा धमाका, Festival of Cars में मिलेगा 2 लाख तक का डिस्काउंट

त्योहारी सीजन में Tata Motors का बड़ा धमाका, Festival of Cars में मिलेगा 2 लाख तक का डिस्काउंट

by Jai P Swarn
0 comment
Tata Motors Festival Offers

Tata Motors Festival Offers:  त्योहारों का सीजन आने वाला है, घर के लिए नई चीज लेनी हो या फिर गाड़ी, लोग साल भर इस मौके का इंतजार करते हैं और कंपनियां भी इस मौके पर भारी डिस्काउंट देती है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही Tata ने डिस्काउंट का श्री गणेश कर दिया है। TATA ने अपनी कई शानदार गाड़ियों में बड़ी छूट का ऑफर दिया है। अगर आप भी अपनी मनचाही गाड़ी पर बढ़िया डिस्काउंट लेना चाहते हैं, तो आप टाटा के इस फेस्टिवल ऑफर को चेक कर सकते हैं। जी हां, टाटा ने Tiago, Tigor, अल्ट्रोज ( Altroz) Nexon, हैरियर (Harrier) और सफारी के दामों में भारी छूट का ऑफर दिया है।

टाटा लेकर आया फेस्टिवल ऑफ़ कार्स (Festival of Cars) टाटा ने अपनी गाड़ियों टियागो, टैगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर और सफारी पर खास फेस्टिवल सीजन ऑफर दिया है। यह ऑफर टाटा की इन सभी गाड़ियों के पेट्रोल डीजल और सीएनजी मॉडल पर उपलब्ध हैं। टाटा के इस फेस्टिवल ऑफर में 45000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। यह ऑफर टाटा की एंट्री लेवल की कीमतों पर मिल रहा है।

जाने कब तक है Tata Motors Festival Offers

टाटा ने त्योहारी ऑफर की शुरुआत कर दी है और ग्राहक 31 अक्टूबर 2024 तक इसका फायदा उठा पाएंगे । आप भी टाटा की कार अपने घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

कारों की बिक्री को मिलेगा Boost

अगर टाटा की गाड़ियों के बिक्री की बात करें तो पिछले कुछ समय में टाटा की गाड़ियों की बिक्री में कमी आई है। जुलाई 2024 में टाटा की गाड़ियों की बिक्री में 11% की गिरावट आई है जिससे गाड़ियों की बिक्री की संख्या घटकर 70,161 यूनिट पहुंच गई है। अक्सर बिक्री की घटती दर को देखते हुए कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने और बिक्री बढ़ाने के लिए फेस्टिवल सीजन पर खास ऑफर देती हैं, यही वजह है कि टाटा ने भी अपनी लोकप्रिय कारों, टियागो, टैगौर,अल्ट्रोज,नेक्सोंन हैरियर और सफारी समेत ICE संचालित वाहनों पर विशेष छूट और ऑफर पेश किए हैं, जिसमें 45000 रुपए तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर की शामिल है।

जाने किस गाड़ी पर मिलेगी कितनी छूट

आपको बता दें टाटा की गाड़ियों पर यह छूट एंट्री लेवल मॉडल पर मिलेगी। यहां हम गाड़ियों की एक्स शोरूम प्राइस और उस पर मिलने वाली छूट की जानकारी दे रहे हैं।

  • टियागो  (Tiago)  की एक्स शोरूम कीमत 5 लाख रूपए है, जिस पर 65,000 रुपए तक की छूट मिलेगी।
  • टैगोर (Tigor) की एक्स शोरूम कीमत है 6 लाख, जिस पर 30,000 तक की छूट मिलेगी।
  • अल्ट्रोज (Altroz) की कीमत 6.5 लाख है, जिस पर 45,000 रुपए तक की छूट मिलेगी।
  • नेक्सन (Nexon) की एंट्री लेवल कीमत है 8 लाख, जिस पर 80000 रुपए की छूट मिलेगी
  • हैरियर ( Harrier) कीमत है 14 लाख 99 हजार, जिस पर 1 लाख 60000 रुपए तक की छूट मिलेगी।
  • सफारी ( Safari) की कीमत है 15 लाख 49000, जिस पर 1लाख 80000 रुपए की छूट मिलेगी।
  • और अगर इन सभी रिबेट में 45000 तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल कर दिया जाए तो यह छूट मैक्सिमम 2 लाख 5000 तक मिलेगी। कंपनी द्वारा दिए गए ऑफर में कीमतों में यह भारी डिस्काउंट चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है।

टाटा की गाड़ियों पर एक नजर

  • Tiago टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक है, इसका कंपैरिजन मारुति स्विफ्ट, Citroen C3 और हुंडई i10 से किया जा सकता है। Tigor एक एंट्री लेवल सेडान है, जो होंडा अमेज और मारुति डिजायर का मुकाबला करती है।
  • अल्ट्रोज टाटा की प्रीमियम हैचबैक है, जो टियागो से उच्च श्रेणी की है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से किया जा सकता है। ‘अल्ट्रोज रेसर’ स्पोर्टियर की तरह दिखने वाले वर्जन में भी उपलब्ध है। हालांकि, इस वर्जन पर अभी कोई फेस्टिवल डिस्काउंट नहीं है
  • Nexon टाटा की सब कंपैक्ट SUV है और इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा xuv300 और मारुति Fronx से किया जा सकता है। जबकि हैरियर मध्यम आकार की 5 सीटर SUV है, जो एमजी हेक्टर, जीप कंपास और महिंद्रा xuv700 को टक्कर देती है।
  • सफारी 6/7 सीटर, मध्यम आकार की एसयूवी है, जो एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई Alcazar को टक्कर देती है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign