Saturday, April 11, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ सावधान : क्या आप भी पीते हैं पैक्ड पानी? पाऊच और बोतल का पानी बांट रहा है बीमारी

सावधान : क्या आप भी पीते हैं पैक्ड पानी? पाऊच और बोतल का पानी बांट रहा है बीमारी

by KhabarDesk
0 comment
Packaged drinking water

Packaged drinking water :  आज के समय मे हम जब भी बाहर किसी काम से या सफर पर जाते हैं तो पीने के पानी की चिंता नही होती है। पहले के लोग कहीं जाने से पहले अपने साथ पानी लेकर चलते थे। या फिर रास्ते में किसी हैण्डपंप से पानी पीते थे। आजकल के बदलते परिवेश में ज्यादातर लोग पीने के लिये रास्ते से बोतल बन्द पानी या फिर पाउच का पानी खरीद लेते हैं । यदि आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइये । आप बाजार से यूँ ही किसी कंपनी का पानी खरीद कर ना पिये। यह अपके स्वास्थ्य के लिये घातक हो सकता है । आज हम आपको बताएंगे की बोतल मे बंद यह पानी अपके लिये कितना हानिकारक हो सकते हैं ।

धंधेबाजों ने पीने का पानी भी नहीं छोड़ा:

क्या आप जानते है कि भीषण गर्मी मे प्यास बुझाने के लिये कहीं से भी खरीदा गया पैक्ड बोतल और पाउच का पानी आपको संक्रमण बांट रहा है। धंधेबाजों ने पीने के पानी को भी नही छोड़ा । ऐसा पीने के पानी की जांच द्वारा पता चला। हाल ही में लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों मे पैकेज्ड पानी के नमूने फ़ेल हो गये। इसमें बोतल बंद और पैकेट वाले दोनो पानी की जांच की गयी थी। इन पैक्ड पानी में शुद्ध पानी में पाये जानें वाले तत्व ही नही मिले थे। पैक्ड पानी की जांच मे घातक ई कोलाई बैक्टीरिया मिले थे। यह पानी अन्य बड़े ब्रांड के मिलते-जुलते नामो से बाजार मे बेचा जा रहा था । इन पैक्ड पानी को पीना लोगो के लिये खतरनाक  है ।

जांच में फ़ेल हुए नमूने:

बीते दिनो  पानी की जांच मे फ़ेल हुए नमूनों में लखनऊ शाहजहाँपुर, अमेठी, बस्ती, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी, मथुरा आदि जगह शामिल है। खाद्य विभाग द्वारा जांच के लिये कुल 35 नमूने इकठ्ठा किये थे। इन सभी सैंपल को टेस्टिंग के लिये लखनऊ स्थित माइक्रो बायलॉजी लैब में भेज गया। जहां पर जांच में चौकाने वाले नतीजे सामने आये। जांच में पानी में खतरनाक ई कोलाई बैक्टीरिया पाया गया । जो लोगो को आंतो और यूरिन से सम्बंधित कई तरह के संक्रमण दे रहा है ।

क्या होता है ई कोलाई बैक्टीरिया:

ई कोली बैक्टीरिया मनुष्य के पाचन तंत्र में पाया जाता है। कुछ बैक्टीरिया नुकसानदायक नही होते हैं । लेकिन कुछ ई कोली बैक्टीरिया गंभीर बीमारी का कारण बन सकते है । यह आपको संक्रमित करके बीमार कर सकता है। इसकी वजह से आपको डायरिया हो सकता है । यह आपके पेट और आंतो को बीमार कर सकता हैं ।

इसके लक्षण:

1) पेट मे दर्द होना या ऐंठन होना।

2) पानी जैसी दस्त होना

3) उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी होना।

4) हल्का बुखार जैसा लगना ।

5) थकान कमजोरी या अस्वस्थ महसूस करना।

आपको बता दें कि पानी की जिन बोतलो को जांच के लिये भेजा गया था और जिन पैक्ड बोतलों में यह खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है । उनमें से कई बोतलें बड़े ब्रांड से मिलते-जुलते नामों वाली थी। यह सभी बोतलें सार्वजनिक स्थलों पर बेची जा रही थीं। जिस ब्रांड की बोतलों का पानी असुरक्षित मिला वह है एलएपी, बीसलेयर, ऑक्सीफाइन, ओजोन, बिलसेरी, बिस्लैरी, और न्यू गंगाजल जैसे पाऊच का नाम है ।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign