Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा की इच्छा दिल में ही दबा कर रखनी पड़ती है, क्योंकि उनके पास तीर्थ यात्रा में लगने वाले खर्च के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता। इसलिए वह चाह कर भी तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। ऐसे ही बुजुर्गों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है। इस योजना में बुजुर्गों को प्रदेश और पूरे देश भर में प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए ₹30000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है।
139 तीर्थों के मुफ्त दर्शन करवाएगी सरकार
इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश भर के 73 और महाराष्ट्र के 66 धार्मिक स्थलों की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ सभी धर्मो के वरिष्ठ नागरिक ले सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए है। इस तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को अधिकतम ₹30000 का लाभ मिलेगा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश और महाराष्ट्र के कुल 139 तीर्थ की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करेगी साथ ही खाने-पीने, तीर्थ स्थलों पर ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी सरकार करेगी।
तीर्थ दर्शन योजना में आने वाले तीर्थ स्थलों की सूची:-
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी, अमरनाथ गुफा, स्वर्ण मंदिर, चार धाम,सोमनाथ मंदिर जगन्नाथ पुरी, अयोध्या राम मंदिर समेत तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। इस यात्रा में प्रमुख जैन व बौद्ध तीर्थ स्थल भी सम्मिलित हैं। कुल मिलाकर देश भर में 73 तीर्थ स्थलों के दर्शन का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
महाराष्ट्र के धार्मिक स्थल:
महाराष्ट्र के धार्मिक स्थलों में सिद्धिविनायक मंदिर और चैत्यभूमि (बी. आर अंबेडकर) समेत मुंबई के 15 धार्मिक स्थल । नासिक में जैन मंदिर,नागपुर में दीक्षाभूमि जहां अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। यह सभी धार्मिक स्थल शामिल रहेंगे। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में 66 तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता
* आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो
* आवेदक के परिवार की वर्षिक आय ढाई लाख से अधिक ना हो।
* आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी हो।
* 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को जीवनसाथी या परिचारक ले जाने की सुविधा।
* आवेदक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो।
योजना के लिए सरकारी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा आवेदन।
आवेदन के समय लगने वाले जरूरी कागजात
* आधार कार्ड
* निवास प्रमाण पत्र
* आय प्रमाण पत्र
* मोबाइल नंबर
* पासपोर्ट साइज फोटो
* चिकित्सीय प्रमाण पत्र
* योजना के नियमों को पालन करने का शपथ पत्र
कैसे करें आवेदन
सरकार द्वारा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए वरिष्ठ नागरिको को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
- होम पेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में मांगी सभी जानकारी को भर कर डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद आपको फॉर्म Submit कर देना है। आपको एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखना है।
- इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
महाराष्ट्र सरकार ने 14 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) के लिए आवेदन की पात्रता व अन्य जानकारी के लिए अपने अधिकारिक पोर्टल पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना GR PDF जारी कर दिया गया है।
राज्य में लंबे समय से सरकार से मांग हो रही थी की दिल्ली, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की जाए। इसी मांग को पूरा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।