Tuesday, April 21, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ Meta Layoffs 2025: मेटा छीन रहा नौकरियां, कर्मचारियों ने निकाली भड़ास !

Meta Layoffs 2025: मेटा छीन रहा नौकरियां, कर्मचारियों ने निकाली भड़ास !

Meta Layoffs

by KhabarDesk
0 comment

Meta Layoffs 2025: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा में एक बार फिर छंटनी का दौर शुरू हो चुका है। साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को निकालने की कवायद शुरू हो चुकी है। मेटा के अनुसार कर्मचारियों की वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। मेटा द्वारा अपने कर्मचारियों की यह छंटनी यूरोप, एशिया और अमेरिका में की जा रही है।

5% वर्कफोर्स घटाने का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा कंपनी यूरोप, एशिया और अमेरिका में अपने पांच प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इस छंटनी की वजह से मेटा के लगभग 3,600 कर्मचारियों की नौकरियां चली जाएगीं। कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं इंटरनल मेमो के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जिनकी परफॉर्मेंस कंपनी की आशाओं के अनुरूप नहीं रही है।

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

मेटा के कुछ कर्मचारियों ने लिंकडइन (LinkedIn) पोस्ट में छंटनी के पीछे मेटा द्वारा दिए जा रहे परफॉर्मेंस के आधार को गलत बताया है। कुछ कर्मचारीयों ने पोस्ट में लिखा है कि ऐसा कहना गलत है कि उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर निकाला जा रहा है, क्योंकि कंपनी में काम करने के दौरान उनके कार्य मूल्यांकन के वक्त यह कभी नहीं कहा गया कि उनके काम में कोई कमी है या वह अच्छा काम नहीं कर पा रहे। एक कर्मचारी जो मेटा में 3 साल से काम कर रही थी उन्हें इसी हफ्ते नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने लिंकडइन पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नौकरी से हटाने का निर्णय उनके काम के मूल्यांकन पर आधारित नहीं था।

छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज

Meta की पूर्व कर्मचारी Elana Safner ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मेटा द्वारा परफॉर्मेंस को छंटनी का आधार बताया जा रहा है जबकि वास्तव में कंपनी ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है जो कर्मचारी छुट्टियों पर थे, या छुट्टियां लेते हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि यदि बुरा परफॉर्मेंस छंटनी का आधार है तो उन्हें Meta द्वारा कभी भी बुरे परफॉर्मेंस का रिव्यू नहीं दिया गया था। उन्होंने लिखा “मैंने 3 साल कंपनी में काम किया है और पिछले वर्ष नवंबर तक मैं 6 महीने की मैटरनिटी लीव पर थी और भी कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं थी पर काम से छुट्टी लेने की वजह से उन्हें अपनी नौकरी खोनी पड़ी” हालांकि पोस्ट में Meta की पूर्व कर्मचारी ने अपने साथ काम करने वाली टीम का शुक्रिया भी अदा किया है और अच्छे अनुभव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

क्यों हो रही मेटा में छंटनी ?

Mark Zuckerberg अपनी कंपनी में छंटनी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है कि Meta  में छंटनी की जा रही है। इससे पहले भी कई बार कर्मचारियों की छंटनी (Meta Layoffs) की जा चुकी है। हाल ही में Meta के CEO Mark Zuckerberg ने एक पॉडकास्ट के दौरान होस्ट जो रोगन (Joe Rogan) से कहा था कि “अमेरिकी कंपनियां नपुंसक हो गई हैं, और उन्हें अपनी “मर्दाना ऊर्जा” हासिल करने की जरूरत है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद कंपनी में हुई आंतरिक नीतियों में बदलाव को भी इस छंटनी की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign