Mahashivratri Upay : महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इनकी पूजा उपासना करने से हमें विशेष फलों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की पूजा करने से जिंदगी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
Mahashivratri Upay
पुराणो के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की रात्रि का पर्व माना जाता है। अर्थात इस दिन पूरी रात जागरण करके भगवान शिव की पूजा उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएग्। इस दिन सभी भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा उपासना करते हैं उन्हें विशेष फल अवश्य मिलता है। जानकारो की माने तो इस बार की शिवरात्रि पर कुछ शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है । जिससे इस दिन किए गए उपायों से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आईए जानते हैं कि वह कौन से ऐसे उपाय है जिन्हें अपना कर हम अपने जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर किये जानें वाले अचूक उपाय:
Mahashivratri Upay
1) यदि आपका विवाह बार-बार तय होकर टूट जाता है। तो शिवरात्रि के दिन एक बेलपत्र लेकर उसे मंदिर में उस स्थान पर रखें । जहां शिवलिंग के पास माता अशोक सुंदरी विराजती हो इसके पश्चात शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेलपत्र को वहीं रहने दें इस प्रक्रिया को करने से विवाह के योग का निर्माण होता है।
2) दांपत्य जीवन में रिश्तों में मधुरता लाने के लिए महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
3) यदि आप लंबे समय से बीमार है तो महाशिवरात्रि के दिन 7 बेर अपने सिर के ऊपर से उतार कर शिवलिंग पर चढ़ा दे। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
4) यदि आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा कर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करे। उसके बाद बेलपत्र उठा कर अपने पास रख लें। धन की समस्या दूर होगी।
5) महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने घर के पूजा स्थल पर एक पारद का शिवलिंग स्थापित करें। इससे धन की कमी दूर होती है और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
6) यदि संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है तो महाशिवरात्रि के दिन आटे के 11 शिवलिंग बनाए इसके बाद इन शिवलिंग का 11 बार जलाभिषेक करे। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
बबीता आर्या
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य संदर्भ के लिए है और इसका उद्देश्य किसी धार्मिक या सांस्कृतिक मान्यता को ठेस पहुँचाना नहीं है। पाठक कृपया अपनी विवेकपूर्ण समझ और परामर्श से कार्य करें