Sunday, April 12, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ महाकुंभ मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने कर ली पूरी तैयारी, जानिए किस स्टेशन पर लगेगा प्रतिबंध

महाकुंभ मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने कर ली पूरी तैयारी, जानिए किस स्टेशन पर लगेगा प्रतिबंध

Mahakumbh Mela 45 दिन तक 13,000 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

by KhabarDesk
0 comment
Mahakumbh Mela 2025

Mahakumbh Mela 2025: आस्था के महापर्व महाकुंभ को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। देश विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को मद्दे नजर रखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन से लेकर यात्रियों के लिये रुकने के इंतजाम किए हैं। यह स्पेशल ट्रेन, हावड़ा ,टूंडला ,भिंड, मालदा टाउन और प्रयागराज रामबाग के बीच चलेगीं। प्रयागराज मंडल हर विशेष स्नान के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक 30 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

Mahakumbh Mela के लिए विशेष स्नान पर चलेंगी 30 स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ दुनिया का सार्वजनिक स्तर पर आस्था का सबसे बड़ा सामूहिक आयोजन है। यह लगभग 45 दिनों तक चलने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसमें लाखों श्रद्धालु गंगा ,जमुना, सरस्वती के पवित्र संगम तट पर स्नान करने के लिए आएगें।  श्रद्धालुओं में साधु संत, तपस्वी, साध्वी ,कल्पवासी और अन्य श्रद्धालु भी आते हैं। इस आस्था के महासमागम महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे ने 13000 स्पेशल ट्रेनों की सौगात श्रद्धालुओं को दी हैं। जिसमें से 3000 स्पेशल ट्रेन और 10000 नियमित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने रविवार को पहले वाराणसी और फिर प्रयागराज में दी । जानकारी के अनुसार प्रयागराज में महाकुंभ के लिए चार रिंग रेल सर्कल बनाई गई है । जिसमें अयोध्या काशी ,प्रयागराज अयोध्या ,वाराणसी प्रयागराज और प्रयागराज सर्कल शामिल है। इस महाकुंभ के दौरान देश के कोने-कोने से प्रयागराज की सीधी कनेक्टिविटी होगी। प्रयागराज इस समय लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी से 22 फरवरी तक चलाई जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए गाड़ियों का संचालन:

प्रयागराज शहर में नौ रेलवे स्टेशन है जहां से यात्री विभिन्न दिशाओं के लिए गाड़ी पकड़ सकते हैं। श्रद्धालु मुख्य स्नान दिवसों पर अपनी दिशा के अनुसार गाड़ी का चयन कर सकते हैं।

प्रयागराज जंक्शन से:
कानपुर ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,सतना ,झांसी

नैनी जंक्शन से:
सतना, झांसी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय

प्रयागराज छिवकी :
सतना ,झांसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय

सूबेदारगंज:
कानपुर

प्रयागराज संगम( मुख्य स्नान दिवसों को छोड़कर)

अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ

प्रयागराज जंक्शन :
अयोध्या ,जौनपुर ,लखनऊ

फाफामऊ जंक्शन:
अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ

प्रयागराज रामबाग स्टेशन, झूसी:
वाराणसी ,गोरखपुर ,मऊ

कहां पर होगा आम यात्रियों के लिए प्रतिबंध

मेले के (Mahakumbh Mela) दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी सुगम निकासी के लिए रेलवे स्टेशनों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे । यहां लगाए जाने वाले प्रतिबंध मुख्य स्नान दिवस के एक दिन पहले से मुख्य स्नान दिवस के 2 दिन बाद तक लागू रहेंगे।

पौष पूर्णिमा: 13/01/2025
मकर संक्रांति: 14/01/2025
मौनी अमावस्या: 29/01/2025
बसंत पंचमी: 03/02/2025
माघ पूर्णिमा: 12/02/2025
महाशिवरात्रि: 26/02/2025

प्रयागराज जंक्शन:

यहां पर प्रवेश केवल सिटी साइड से दिया जाएगा, और निकासी सिविल लाइंस की ओर से दी जाएगी। आरक्षित यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय के जरिए से प्रवेश दिया जाएगा । टिकट की व्यवस्था अनारक्षित टिकट काउंटर एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के जरिये रहेगी। जो यात्री आरक्षित श्रेणी में होंगे उन्हें सिटी साइड से गेट नंबर 5 के माध्यम से अलग से प्रवेश दिया जाएगा।

नैनी जंक्शन:

यहां पर प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा और निकास माल गोदाम की ओर से दिया जाएगा । जो यात्री आरक्षित श्रेणी में नहीं होंगे उन्हें दिशावार माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा । जो व्यक्ति आरक्षित श्रेणी में होंगे उन्हें गेट नंबर 2 से प्रवेश दिया जाएगा।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन:

यहां प्रवेश केवल मिर्जापुर प्रयागराज और राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा । निकास के लिए जीईसी नैनी रोड की ओर से दिया जाएगा । वहीं दूसरी तरफ अनारक्षित यात्रियों को दिशावार माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा । आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर 2 से प्रवेश दिया जाएगा।

सूबेदारगंज स्टेशन:

यहां प्रवेश केवल झलवा की ओर से दिया  जाएगा और निकास केवल जीटी रोड की ओर से दिया जाएगा । आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 3 से प्रवेश दिया जाएगा । अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय की व्यवस्था रहेगी।

प्रयागराज जंक्शन:

यहां प्रवेश केवल चैथम लाइन की ओर से दिया जाएगा और निकास केवल राम प्रिय रोड की ओर से होगा। अनारक्षित यात्रियों को दिशावार के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

फाफामऊ जंक्शन:

यहां प्रवेश केवल द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर से दिया जाएगा और निकासी फाफामऊ बाजार की ओर से दी जाएगी । अनारक्षित यात्रियों को दिशावार के माध्यम से प्रवेश किया जाएगा। आरक्षित यात्रियों को साहसी रोड स्थित द्वितीय प्रवेश मार्ग की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।

प्रयागराज रामबाग स्टेशन:

इस स्टेशन पर प्रवेश हनुमान मंदिर चौराहे की ओर से दिया जाएगा । निकासी के लिए लाऊदर रोड की ओर भेजा जाएगा।

झूसी स्टेशन:

यहां प्रवेश और निकासी की सुविधा स्टेशन के दोनों और से दी जाएगी।

रेलवे की ओर से यह सभी सुविधाएं Mahakumbh Mela के लिए यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदान की जा रही हैं। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी ना आए।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign