Mahakumbh Girl Monalisa : महाकुंभ 2025 से फेमस हुई मोनलिसा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। महाकुंभ के मेले में माला बेचने वाली एक लड़की अचानक से सोशल मीडिया पर छा गयी। मोनलिसा अपनी खूबसूरत आंखो के चलते वायरल हुई थी। सोशल मीडिया क्वीन बनने के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली अगली फिल्म में उन्हें साईन कर लिया था। अब फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं ।
Mahakumbh Girl Monalisa को दिया था फिल्म का ऑफ़र:
महाकुंभ मे माला बेचने वाली ‘मोनालिसा’ अपनी खूबसूरत आंखो और अपनी मुस्कान को लेकर सोशल मीडिया पर छायी हुई है। उनकी इस खूबसूरती के चलते फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हे अपनी आने वाली फिल्म के लिये ऑफ़र भी दिया था। अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप है। इसके लिये सनोज मिश्रा ने बेल की अर्जी लगाई थी। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने वह अर्जी खारिज कर दी है। बेल याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया हैं ।। पुलिस का आरोप है कि झांसी के एक छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की जो की फिल्म में काम करना चाहती थी। उस लड़की के साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कई बार रेप किया है ।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे आरोप:
Mahakumbh Girl Monalisa का आरोप है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसका तीन बार जबरन गर्भपात करवाया। पीड़िता की मुलाकात डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ 2020 मे सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। पीड़िता टिक टॉक और इंस्टाग्राम के जरिये सनोज से जुड़ी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनो के बीच बातचीत होने लगी। अचानक 17 जून 2021 मे सनोज ने पीड़िता को फोन करके कहा की वह झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ा है । पीड़िता ने घर और समाज वालो के बारें बोलते हुए मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद सनोज ने धमकी दी की यदि वह नही आयी तो वहां अपनी जान दे देगा।
फिल्म मे काम दिलाने के बहाने से बनाये थे संबंध:
कथित तौर पर दी गयी धमकी के बाद पीड़िता उससे मिलने के लिये तैयार हो गयी। जिसके बाद सनोज उसे एक रिसोर्ट मे ले गया। जहां पर उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की। इसके साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियों भी बनाये। सनोज ने कहा की यदि पीड़िता विरोध करेगी तो वह फोटो और वीडियों को वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई अलग-अलग जगह उसे बुलाया और उसके साथ संबंध बनाये। इसके साथ ही उसे काम दिलाने का लालच भी दिया। काम के लालच मे पीड़िता मुंबई आ गयी और वहां उसके साथ रहने लगी। इस बीच आरोपी ने पीड़िता का तीन बार गर्भपात भी करवाया। यहां भी वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद फरवरी 2025 मे आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके साथ उसे धमकी दी यदि उसने शिकायत की तो उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
पुलिस कर रही है मामले की जांच:
Mahakumbh Girl Monalisa के पुलिस मे रिपोर्ट करने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी से बचने के लिए सनोज ने बेल के लिये हाई कोर्ट का रुख किया था। वंहा उसकी जमानत याचिका खारिज हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच मे लगी हुई है।
बबीता आर्या