Saturday, April 18, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ Blinkit करेगा महाकुंभ में मिनटों में डिलीवरी, दूध, दही, कंबल, चार्जर से लेकर सभी जरुरत का समान मिलेगा

Blinkit करेगा महाकुंभ में मिनटों में डिलीवरी, दूध, दही, कंबल, चार्जर से लेकर सभी जरुरत का समान मिलेगा

महाकुंभ मे खुला blinkit का स्टोर:

by KhabarDesk
0 comment

Blinkit : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में आये करोड़ो श्रद्धालुओं की जरुरत को पूरा करने के लिये Blinkit ने एक टेम्परेरी 100 वर्ग फुट के स्टोर की शुरुआत की है । इस 100 वर्ग फुट के स्टोर में पूजा की सामग्री, दैनिक वस्तुएं और त्रिवेणी संगम के जल की बोतलें, सभी कुछ उप्लब्ध है । महाकुंभ मेले में करोड़ो श्रद्धालुओं को ध्यान मे रखते हुए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit सभी जरुरत का समान सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर करता है । आइये जाने क्या खास चीजे है इस blinkit स्टोर में।

महाकुंभ मे खुला blinkit का स्टोर:

महाकुंभ 2025 के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के आने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किये हैं। इसी प्रयास के तहत प्रयागराज के महाकुंभ में क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट ने अपना एक अस्थाई स्टोर शुरू किया है। महाकुंभ में प्रमुख क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की डिलीवरी 10 मिनट में करने के लिए यह स्टोर बनाया गया है। यह स्टोर 100 वर्ग फुट में स्थापित किया गया है। इस स्टोर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का पूरा सामान 10 मिनट के अंदर डिलीवर किया जाएगा।

Blinkit के सीईओ अल्बिंदर ढींडसा ने दी  जानकारी:

इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर blinkit के सीईओ ‘अल्बिंदर ढींडसा ‘ने दी है । सोशल मीडिया X पर उन्होंने लिखा, ” महाकुंभ मेले प्रयागराज में एक टेंपरेरी ब्लिंकिट स्टोर खोला जा रहा है “। जो श्रद्धालुओं और वहां आने वाले पर्यटकों की सेवा में निरंतर कार्य करेगा। ये स्टोर विशेष रूप से अरैल टेंट सिटी,  डोम सिटी, आईटीडीसी लग्जरी कैंप, देवरख और महाकुंभ मेले के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में डिलीवरी करेगा। यह एक ऑफलाइन यात्रा सेवा है। कुंभ मेले की भीड़ को देखते हुए जरूरत का सामान मिलना काफी मुश्किल हो सकता है। भीड़ की वजह से अनेको श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । जिसकी वजह से यह सेवा यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए काफी सहायक साबित होगी ।

क्या-क्या मिलेगा इस स्टोर में:

Blinkit के इस स्टोर में ना सिर्फ सभी जरूरत का सामान मिलेगा बल्कि आपको भीड़भाड़ से बचने और सुरक्षा की सुविधा भी मिलेगी। महाकुंभ एक ऐसा आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत सन्यासी के साथ अन्य श्रद्धालु भी संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। blinkit के इस स्टोर में विशेष रूप से दूध, कंबल, पूजा,सामग्री, दही, फल, सब्जियां ,चार्जिंग के लिये पावर बैंक , कंबल, बेडशीट ,यहां तक की त्रिवेणी संगम का पवित्र जल भी खरीदा जा सकता है । जरुरत का सभी समान आपको 10 मिनट के भीतर डिलीवर किया जाएगा।

महाकुंभ के इस धार्मिक आयोजन का समापन 26 फरवरी को होगा। आंकड़ों की माने तो इस पूरे स्नान के दौरान 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में यहां Blinkit का स्टोर खुल जाने से श्रद्धालुओं और पर्यटको को काफी सुविधा मिल पाएगी।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign