Sanjeevani Yojana Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana Delhi ) की घोषणा की है, जिसके तहत 60 साल और उससे उपर के बुजुर्गों का दिल्ली सरकार फ्री में इलाज करवाएगी। इस योजना में सभी श्रेणी के बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा।
बुजुर्गों को मिलेगी फ्री इलाज की सुविधा
आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के बाद दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 60 साल और उससे ऊपर के सभी बुजुर्गों का विशेष कार्ड बनवाया जाएगा जिसके जरिए उनके इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
अमीर या गरीब हर बुजुर्ग को मिलेगा मुफ्त इलाज
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा “हम बुजुर्गों का पूरा मान – सम्मान करते हैं। आज देश बुजुर्गों की मेहनत की वजह से ही इतना आगे बढ़ पाया है। अब हमारा फर्ज है कि हम बुढ़ापे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल करें। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है इंसान को 100 बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि अब इलाज कैसे करवाएं ? कई संपन्न परिवारों के बच्चे भी अपने बुजुर्गों का ख्याल नहीं रखते हैं और उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं। ऐसे में हमारी सरकार हर वर्ग और श्रेणी के बुजुर्ग को संजीवनी योजना का समान रूप से लाभ देगी।”
इलाज का पूरा खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार, खर्च की कोई सीमा नहीं
केजरीवाल ने संजीवनी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत इलाज में होने वाले खर्च की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इलाज पर जितना भी खर्च आएगा वह दिल्ली सरकार वहन करेगी।
चुनाव के बाद लागू होगी योजना
संजीवनी योजना के तहत सभी बुजुर्गों के लिए खास कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके लिए बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। सरकारी अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल कहीं पर भी इलाज करवाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
जल्द शुरू होगा बुजुर्गों का पंजीकरण
संजीवनी योजना के तहत जल्द ही बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा रजिस्ट्रेशन के लिए बुजुर्गों को कहीं जाने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। उनके घर पर ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएगीं और उनका संजीवनी योजना कार्ड बनवा दिया जाएगा । चुनाव के बाद दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद Sanjeevani Yojana Delhi लागू कर दी जाएगी। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का दावा है कि देश में पहली बार दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए इस तरह की योजना लेकर आई है, इससे पहले देश भर में बुजुर्गों के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं है। अगर चुनाव के बाद दिल्ली में एक बार फिर आप पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली में बुजुर्गों को इस Sanjeevani Yojana Delhi का लाभ मिल पाएगा।