Wednesday, April 15, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ मुंबई में सम्मानित हुई डॉ नंदिता पाठक, मिला न्यूज़ मेकर्स एचीवर्स अवार्ड

मुंबई में सम्मानित हुई डॉ नंदिता पाठक, मिला न्यूज़ मेकर्स एचीवर्स अवार्ड

मिला न्यूज़ मेकर्स एचीवर्स अवार्ड

by KhabarDesk
0 comment

Mumbai  : सामाजिक उद्यमी डॉ नंदिता पाठक को मुम्बई में आफ्टरनून वॉइस ने यशवंत राव चव्हाण सेंटर में न्यूज़ मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया । यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख के आदर्शों से प्रेरित सामाजिक परिवर्तन के प्रति नंदिता के निस्वार्थ समर्पण के लिए प्रदान किया गया । नानाजी देशमुख फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में संलग्न डॉ पाठक को इस प्रेस्टेजियस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए मिला अवार्ड

आफ्टरनून वॉइस  पूर्व में यह सम्मान कई जानी मानी हस्तियों को प्रदान कर चुकी है, जिस में श्री बाला साहब ठाकरे , भारत रत्न लता मंगेशकर , श्री शरद पवार , श्री प्रकाश जावड़ेकर , सामाजिक उद्यमी भोंसले जी , श्री रामजेठ मलानी , श्री देवेंद्र फड़नवीस, श्री मनोज बाजपेयी शामिल है। इस वर्ष पंडित हृदय नाथ मंगेशकर , श्री जे वी पवार , श्री अप्पा पारब , फ़िल्मी दुनिया से स्मिता जयकर, अनु अग्रवाल सहित अन्यान्य क्षेत्रों के नामी व्यक्तियों का सम्मान हुआ। जिस में इंदौर के महापौर पुष्य मित्र भार्गव को स्वच्छ इंदौर के लिए सम्मानित किया गया ।

मुंबई में सम्मान लेने के उपरांत डॉ नंदिता ने यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख को समर्पित किया और कहा कि हम सब एक दूसरे को सम्मान देते हुए आगे बढ़े, सम्मान से कार्य करने की क्षमता और बढ़ती है सकारात्मक सोच के साथ राष्ट के विकास में भागीदारी बनती है । उन्होंने सभी अवार्डीस को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की । 17 वर्षों से लगातार यह न्यूज़ मेकर्स अवॉर्ड् के आयोजन में लगी डॉ वैदेही तमान को हृदय पूर्वक धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन महा मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख श्री रामलाल का भी हृदय से आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में श्रीमती उषा ताई मंगेशकर, महाराष्ट्र शासन के उद्योग मंत्री श्री सामंत व कुछ देशों को काउंसलेट उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign