Saturday, April 18, 2026
Home लाइफ स्टाइल रसोई घर बनाते समय रखें वास्तु का ध्यान, परेशानियों से बचेगा पूरा परिवार

रसोई घर बनाते समय रखें वास्तु का ध्यान, परेशानियों से बचेगा पूरा परिवार

Vastu Tips for Kitchen

by KhabarDesk
0 comment

Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर किसी भी मकान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पूजा कक्ष के बाद रसोई घर ही सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। जहां मां अन्नपूर्णा का निवास होता है। किचन वह जगह होती है जहां से गृहणी की सुबह शुरू होती है। जहां पूरे परिवार के लिए  खाना बनता है। खाना जो न सिर्फ हमारी भूख मिटाता है, बल्कि हमारे शरीर को पोषण देकर हमें स्वस्थ भी रखता है। ऐसे में रसोई घर का महत्व और भी बढ़ जाता है। किचन ही ऐसी जगह है, जहां प्रकृति के पांच तत्व एक साथ मौजूद रहते हैं। ऐसे में रसोई घर में वास्तु नियमों का पालन भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि इन तत्वों से पॉजिटिव एनर्जी पूरे घर को मिले। यदि रसोई घर में वास्तु दोष होता है तो पूरे घर और उसके सदस्यों पर किसी न किसी नुकसान का खतरा बना रहता है।

इसलिए रसोई घर बनाते समय वास्तु नियमों का ध्यान अवश्य रखें ताकि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा ना रहे। रसोई घर यदि वास्तु नियमों के अनुरूप नहीं होता है तो ऐसे घर में बीमारी, आर्थिक परेशानी और लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। घर में शांति नहीं रहती। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे वास्तु टिप्स की जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने रसोई घर को वास्तु के अनुकूल रखकर कई समस्याओं से बच सकते हैं।

रसोई घर की दिशा वास्तु के हिसाब से

घर का किचन दक्षिण पूर्व दिशा (South East) में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि दक्षिण पूर्व अग्नि तत्व की दिशा होती है। ऐसे में यदि आप अपना घर बनवा रहे हैं, तो रसोई घर दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखें। उत्तर पश्चिम (North West) दिशा भी वास्तु के हिसाब से रसोई घर के लिए बहुत अच्छी होती है। आपका किचन उत्तर (North) उत्तर पूर्व (North East) और दक्षिण पश्चिम (South West) दिशा में नहीं होना चाहिए। वास्तु के हिसाब से रसोई घर के लिए यह दिशा ठीक नहीं मानी जाती। वॉशरूम को भी किचन के साथ, यानी बराबर में नहीं बनाना चाहिए इससे भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

रसोई का द्वार पश्चिम (West) या उत्तर (North) की ओर खुलना चाहिए, रसोई के लिए प्रवेश की यह दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। यदि ऐसा संभव नहीं है तो फिर दक्षिण पश्चिम यानी ( South West) दिशा में भी रसोई का प्रवेश रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर में गैस स्टोव को दक्षिण पूर्व (South Eeast) दिशा में होना चाहिए। गैस स्टोव को इस तरह रखें कि खाना पकाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर रहे ।

Vastu Tips for Kitchen

रसोई में प्रवेश के लिए एक ही द्वार होना चाहिए। रसोई घर में आमने-सामने दो द्वार नहीं होने चाहिए। यदि दो तरफ से द्वार हैं तो केवल एक द्वार उत्तर या पश्चिम दिशा के द्वार से ही प्रवेश रखना चाहिए दूसरे द्वार को बंद रखना चाहिए। घर में समृद्धि और संपन्नता के लिए रसोई का दरवाजा क्लाकवाइज दिशा में खुलना चाहिए, यदि दरवाजा एंटीक्लाकवाइज खुलता है तो तरक्की रुक जाती है।

रसोई घर में खिड़की अवश्य होनी चाहिए। खिड़की इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि खिड़की के जरिए पॉजिटिव एनर्जी रसोई घर में प्रवेश करती है। इसके साथ ही रसोई घर में वेंटिलेशन और प्रकाश भी रहता है । खिड़की को रसोई घर के पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें ताकि सूरज का प्रकाश अच्छी तरह प्रवेश कर सके।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई का स्लैब मार्बल या पत्थर का होना चाहिए। रसोई घर में ग्रेनाइट का स्लैब नहीं लगाना चाहिए। यदि रसोईघर पूर्व दिशा में है तो हरे या भूरे रंग की स्लैब उत्तम होती है। यदि रसोई दक्षिण या दक्षिण पूर्व दिशा में है तो मेरून या हरे रंग की स्लैब उत्तम होती है। यदि रसोई पश्चिम दिशा में है तो हरी या पीली स्लैब उचित रहती है। यदि रसोई घर उत्तर दिशा में है तो वास्तु के मुताबिक हरी स्लैब का प्रयोग करें, लेकिन उत्तर दिशा में रसोई घर वास्तु के अनुकूल नहीं होता है।

किचन का सिंक उत्तर या उत्तर पूर्व (North East) दिशा में रखें। ध्यान रहे गैस स्टोव और सिंक एक ही दिशा में या साथ-साथ ना हो क्योंकि वास्तु के अनुसार अग्नि और जल तत्व एक दूसरे के विरोधाभासी होते हैं। इसलिए दोनों एक ही दिशा में एक साथ होने पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। यदि आपका गैस स्टोव और सिंक साथ-साथ है तो वास्तु दोष कम करने के लिए आप बोन चाइना का वास दोनों के बीच में रख सकते हैं।

पीने के पानी के लिए भी अप्लायंस या कंटेनर इस्तेमाल करते हैं तो उसे आप उत्तर या उत्तर पूर्व (North East) कोने पर लगाएं। यदि उत्तर किनारे पर जगह नहीं है तो आप पूर्वी कोने पर भी इसे लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार फ्रिज को दक्षिण पश्चिम (South West) कोने में रखें, ध्यान रहे फ्रिज को कभी उत्तर पूर्व कोने पर ना रखें। इलेक्ट्रिक अप्लायंस को रखने के लिए दक्षिण पूर्व (South East) कोने का इस्तेमाल करना चाहिए और इन्हें उत्तर पूर्वी कोने पर ना रखें।

वास्तु के अनुसार अपने रसोई घर में हल्के रंग का पेंट इस्तेमाल करना चाहिए। हल्का गुलाबी, नारंगी या हल्का हरा रंग इस्तेमाल करें। ज्यादा गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। यदि आप भी अपना किचन बनाते समय इन वास्तु टिप्स (Vastu Tips for Kitchen ) का ख्याल रखेंगे तो आप अपने घर परिवार को किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या बुरे प्रभाव से बचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य संदर्भ के लिए है और इसका उद्देश्य किसी धार्मिक या सांस्कृतिक मान्यता को ठेस पहुँचाना नहीं है। पाठक कृपया अपनी विवेकपूर्ण समझ और परामर्श से कार्य करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign