Friday, April 10, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ शिमला में मानव कल्याण सेवा समिति ने बुजुर्गों के बीच मनाया नए साल का जश्न

शिमला में मानव कल्याण सेवा समिति ने बुजुर्गों के बीच मनाया नए साल का जश्न

Shimla

by KhabarDesk
0 comment

Shimla: हिमाचल प्रदेश की गैर सरकारी संस्था मानव कल्याण सेवा समिति ने  शिमला में साल का जश्न बुजुर्गों के बीच मनाया। यह कार्यक्रम 1 जनवरी को शिमला जिले के चौपाल में स्थित वरिष्ठ नागरिक आश्रम में आयोजित किया गया। मानव कल्याण सेवा समिति ने शिमला में इस बार नया साल (नव वर्ष 2025) ‘शुभकामना उत्सव’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसमे गीत, संगीत और नृत्य ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के निदेशक केशव राम ने स्वयं नृत्य कर सभी को चौंका दिया और अपने व्यक्तित्व की सादगी और ऊर्जा से सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा समिति के कर्मचारियों ने भी नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी, जिससे वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

इस अवसर पर समिति के निदेशक केशव राम ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से वरिष्ठ नागरिक आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे समाज में वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं, उनका सम्मान और देखभाल करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

केशव राम ने कहा कि नव वर्ष का यह उत्सव उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने वृद्धजनों को भरोसा दिलाया कि समिति हमेशा उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए समर्पित रहेगी। इस मौके पर समिति की ओर से वरिष्ठ नागरिक आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन और मिठाई का वितरण भी किया गया।

शिमला में कार्यक्रम को लेकर मानव कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में आनंद और उल्लास के रंग भरना था। इसके साथ ही यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि समाज को यह संदेश भी देना था कि वृद्धजन हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं और उनके साथ बिताए गए ये आनंदमय क्षण सच्ची मानव सेवा का उदाहरण हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign