Friday, April 10, 2026
Home बिज़नेस दौलत बेशुमार, जिंदगी सीधी-सादी, बंगला न मोबाइल न मोटर फरारी !

दौलत बेशुमार, जिंदगी सीधी-सादी, बंगला न मोबाइल न मोटर फरारी !

by KhabarDesk
0 comment
Ramamurthy Thyagarajan

Ramamurthy Thyagarajan Shriram Group Founder : दौलत, ऐश्वर्य और शोहरत की चमक-धमक हर किसी को भाती है। लेकिन दौलत के अभाव में जिंदगी बस आम बनकर रह जाती है। और जब कोई साधारण इंसान खूब पैसा कमाने के सपने देखता है तो उसकी यही तमन्ना होती है कि जब खूब सारा पैसा होगा तो वह आलीशान घर में रहेगा, देश-विदेश में घूमेगा, बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीदेगा और लग्जरी सामान का अंबार लगा देगा। क्योंकि वास्तविक जीवन में भी बड़े कारोबारी और अरबपति लोग कुछ ऐसे ही जिंदगी को जीते हैं। उनकी शानो शौकत देखने लायक होती है। उनकी जीवन शैली आम लोगों को आकर्षित करती है। लेकिन आज के जमाने में एक ऐसा भी अरबपति है, जो बेहद साधारण रूप से जीवन गुजार रहा है। उनके पास ना तो कोई महंगी गाड़ी है, ना ही कोई आलीशान बंगला। यहां तक कि उनके पास मोबाइल फोन तक नहीं है।

ऐसा अरबपति जो जीता है साधारण जिंदगी, ना कोई लग्जरी कार, ना बड़ा घर ,मोबाइल फोन तक नहीं

Ramamurthy Thyagarajan Shriram Group Founder :

आप जानना चाहेंगे उनके पास कितनी संपत्ति है? आप जानकर कर हैरान हो जाएंगें उनकी हैसियत डेढ़ लाख करोड़ रुपए की है! लेकिन उनके लाइफस्टाइल को देखकर आप बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह कोई अरबपति शख्स है! हम बात कर रहे हैं जाने माने श्रीराम ग्रुप के मालिक R Thyagarajan की जो बिजनेस की दुनिया में एक जाना माना नाम है, लेकिन उनकी जिदंगी चमक दमक से कोसो दूर है और वे बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं। बरसों पहले आर त्याग राजन ने श्रीराम चिट्स की नींव डाली थी, जो आज एक कामयाब बिजनेस अंपायर बन चुका है। आज बिजनेस की दुनिया में सफलतम अरबपतियों में उनका नाम शुमार होता है। वह प्रसिद्ध श्री राम ग्रुप के मालिक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर डेढ़ लाख करोड़ रुपए का बिजनेस अंपायर खड़ा किया है, पर उनकी जीवन शैली और रहन-सहन बेहद सादा और दिखावे से दूर है। उनका मानना है अथाह पैसा होने का मतलब यह नहीं कि उसे आप ऐशो आराम में उड़ा दें। बल्कि इस पैसे को समाज के लिए कुछ बेहतर काम करने के लिए भी लगाना चाहिए।

अपने लिए ना महंगी कार ना मोबाइल फोन

आर त्याग राजन आज भी एक बेहद साधारण घर में रहते हैं। वह किसी महंगी लग्जरी कार का इस्तेमाल नहीं करते। वह 6 लाख की एक मामूली कार में सफर करते हैं। यहां तक कि उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है। मोबाइल फोन को वह ध्यान भटकाने वाली चीज मानते हैं।

बैंक से लोन ना मिलने वालों को लोन देने से की शुरुआत

आर त्याग राजन ने अपनी कंपनी के जरिए कम आमदनी वाले उन लोगों को लोन देना शुरू किया जिन्हें बैंक कर्ज नहीं देते थे और इस तरह उन्होंने जरूरतमंदों को कर्ज देकर खुद के लिए एक बड़ा व्यवसाय खड़ा कर लिया। Ramamurthy Thyagarajan (Shriram Group Founder) का जन्म तमिलनाडु के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उन्होंने गणित में स्नातक और फिर मास्टर की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने 3 वर्ष के लिए कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट में शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के बाद 1961 में उन्होंने न्यू इंडिया इंश्योरेंस के फाइनेंस विभाग में नौकरी की। 20 साल तक अलग-अलग कंपनियों और बैंकों में नौकरी करने के बाद उन्होंने कुछ और करने की सोची।

कैसे हुई श्रीराम ग्रुप (Shriram Group) की शुरुआत

अक्सर लोग उनके पास उधार मांगने आते थे। कई लोग ट्रक खरीदने के लिए उनसे रूपया उधार लेते थे। क्योंकि इन लोगों को बैंकों से लोन नहीं मिल पाता था। आर त्याग राजन संपन्न घर से थे, इसलिए वे लोगों को उधार दे दिया करते थे। उन्होंने महसूस किया कि बैंक, छोटी आय वाले या छोटा व्यवसाय करने वाले लोगों को कर्ज नहीं देते हैं, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय चलाने या व्यावसायिक वाहन खरीदने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। वे अब अधिक से अधिक लोगों को उधार देने लगे। उन्होंने इस काम को व्यवसाय बनाने की सोची और 37 साल की उम्र में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर श्री राम चिट्स की स्थापना की।

उन्होंने ऐसे लोगों को उधार देना शुरू किया जो कमर्शियल गाड़ियां खरीदने के लिए लोन लेना चाहते थे, उनका काम चल निकला और जरूरतमंदों की भी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें ट्रक, ट्रैक्टर और दूसरी व्यवसायिक गाड़ियां खरीदने के लिए आसानी से लोन मिलने लगा। धीरे-धीरे उन्होंने श्रीराम चिट्स को कंग्लोमेरेट Conglomerate में बदल दिया। जहां आज 1,08,000 लोग काम करते हैं। समय बीतने के साथ उन्होंने दूसरी फर्मो की भी स्थापना की और 30 कंपनियों का एक समूह तैयार कर लिया जिसे आज हम श्री राम ग्रुप (Shriram Group) के नाम से जानते हैं।

2023 में श्रीराम ग्रुप की वैल्यू 750 मिलियन डॉलर थी। आर त्याग राजन पैसों को अच्छे कामों में लगाने में विश्वास करते हैं। उन्होंने साल 2006 में अपनी पूरी शेयर होल्डिंग श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट के सपुर्द कर दी। उनका मानना है कि जो कुछ उन्होंने समाज से पाया है उसे समाज को वापस लौटना चाहिए। वे इसी सोच के साथ काम करते हैं। यही वजह है कि Ramamurthy Thyagarajan (Shriram Group Founder) अरबपति होने के बावजूद वह खुद को पैसे के मोह से दूर रखते हैं और साधारण जीवन जीते हैं। उन्होंने हमेशा ऐसे लोगों को उठाने के बारे में सोचा जिन्हें बैंक से कर्ज नहीं मिल पाता था । उन्होंने कम ब्याज दरों पर सस्ता लोन उपलब्ध करवाया। यही वजह है कि उनकी कंपनी को कभी ग्राहकों की कमी नहीं हुई और यही वजह है कि श्रीराम ग्रुप आज फाइनेंशियल सेक्टर के लीडर के रूप में काम कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign