Wednesday, April 15, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ फुटबॉल में देसी प्रतिभाओं को मिलेगा चमकने का मौका, LFA और Mahanadaya के बीच हुआ करार

फुटबॉल में देसी प्रतिभाओं को मिलेगा चमकने का मौका, LFA और Mahanadaya के बीच हुआ करार

Ladakh Football Association

by KhabarDesk
0 comment

Football: आईएमटी गाजियाबाद (IMT Ghaziabad) के कैंपस में गुलाबी सर्दियों की सुहानी धूप के बीच बात हो रही है फुटबॉल की। जी हां, फुटबॉल के फैन आपको हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन आईएमटी गाजियाबाद में फुटबॉल के लिए ये दिन खास था, क्योंकि लद्दाख फुटबॉल एसोसिएशन और महानद्या ने फुटबॉल को देश के दूर दराज के इलाकों में टैलेंट को पहचान कर , बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से एक करार साइन किया ।

इस मौके पर महानाद्या की वाइस प्रेसिडेंट, श्वेता बेरी, लद्दाख फुटबॉल एसोसिएशन की महासचिव सेरिंग आंगमो (Tsering Angmo) और आई एम टी गाजियाबाद IMT Ghaziabad) में स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के एचओडी (HOD) डॉ कनिष्क पांडे भी मौजूद रहे।

लद्दाख में फुटबॉल के लिए काम कर रही है लद्दाख फुटबॉल एसोसिएशन

LFA लद्दाख के दूरदराज ग्रामीण स्तर तक पहुंच कर फुटबॉल के असली टैलेंट को आगे लाने के उद्देश्य से काम कर रही है। LFA फुटबॉल के प्रति गहरे जुनून से प्रेरणा लेकर 2019 में स्थापना के बाद से फुटबॉल के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। LFA, लद्दाख में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी है और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) से संबद्ध है । LFA का मकसद लद्दाख के फुटबॉल परिदृश्य को विस्तार देना है। LFA, 8 से ज्यादा एनएफसी भागीदारों के साथ 1000 से ज्यादा रजिस्टर खिलाड़ियों के लिए काम कर रही है। LFA के पास 20 बेहतरीन कोच हैं, जो खिलाड़ियों को हर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रखते हैं। LFA शौकिया और पेशेवर दोनों ही संस्करणों में फुटबॉल को बढ़ावा देती है । लद्दाख फुटबॉल लीग और लद्दाख सुपर लीग जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाती है।

Football को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है LFA

लद्दाख में 80% सरकारी शिक्षण संस्थानों में खेल, शिक्षा पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग है और लगभग 3000 से अधिक छात्र फुटबॉल से जुड़े हुए हैं। लद्दाख में फुटबॉल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने के लिए LFA राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट भी आयोजित करती है, जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करते हैं । LFA फुटबॉल को पर्यावरण अनुकूल स्वस्थ जीवन शैली का अंग बनाने में यकीन करती है। LFA द्वारा फुटबॉल में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी पूरा प्रोत्साहन दिया जाता है। खिलाड़ियों के लिए समय-समय पर टूर्नामेंट, स्पोर्ट्स कैंप और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उभरते खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा और सपोर्ट प्रदान किया जाता है।

LFA महसूस करता है कि ग्रामीण स्तर पर टैलेंट को आगे लाने के लिए फुटबॉल संघो की स्थापना और पहुंच जरूरी है, ताकि गांव देहात से रॉ प्रतिभाओं को भी खेल के बड़े फलक चमकने का मौका मिल सके, इसके लिए लोकल स्तर पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में LFA लगातार काम कर रही है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा विकास के लिए बेहतर कोचिंग, मार्गदर्शन, फंड स्पोर्ट्स गियर, प्रशिक्षण, हॉस्टल, पोषण युक्त आहार और कई सुविधाओं की जरूरत महसूस की जाती रही है। 2019 से अब तक LFA ने कई पड़ाव तय किए हैं।

लद्दाख में 24 फुटबॉल क्लब रजिस्टर हो चुके हैं । LFA के वाइस प्रेसिडेंट Tsawang Dorjey के नेतृत्व में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी मदद भी मिल रही है । LFA के प्रयासों से संतोष ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 2022 में, लद्दाख की फुटबॉल टीम ने पहली बार शिरकत की और उसके बाद से टीम लगातार प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में भागीदारी कर रही है। LFA का मकसद 2030 तक FIFA स्तर का फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर लद्दाख में तैयार करना है । जिसमे, जिला स्तर पर पेशेवर स्टेट लीग का आयोजन और गांव स्तर पर लड़के और लड़कियों के लिए अंडर 12, 14, 16 और 18 यूथ लीग के आयोजन,ब्लॉक स्तर पर कोच और रेफरी के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना, राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर, जूनियर, सब जूनियर पुरुष और महिला टीम बनाने की योजना है।

इस संबंध में आंगमो से बात करने पर उनका कहना था कि, “लड़कियों को फुटबॉल में आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अभी भी सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण लड़कियां प्रतिभाशाली होते हुए भी इस खेल में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। ऐसे में स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन में महिलाओं की मौजूदगी और भी अहम हो जाती है। जो लड़कियों की समस्याएं पहचान कर उनके लिए खेलने का सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकती हैं। मैं फुटबॉल में सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में ही संभावना नहीं देखती, बल्कि कोच, रेफरी, फिजियोथैरेपिस्ट, न्यूट्रीशनिस्ट, स्पोर्ट्स मीडिया, स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां सफल करियर बनाया जा सकता है। फुटबॉल जैसे खेल में महिलाओं के आगे आने से लद्दाख के सस्टेनेबल डेवलपमेंट में भी उनके बेहतर योगदान की उम्मीद है। मैं भविष्य में लद्दाख में लड़कियों के लिए फुटबॉल अकादमी खोलना चाहूंगी, ताकि इस खेल में लड़कियां अधिक से अधिक आगे आ सकें।।

LFA की मदद के लिए Mahanadaya ने बढ़ाया हाथ 

LFA के अभियान में महानाद्या की महती भूमिका है। LFA की सेक्रेटरी जनरल Tsering Angmo और महानाद्या यूनिवर्सल कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट श्वेता बेरी अपने उद्देश्य को एम ओ यू (MOU) के जरिए एक ठोस पहल देने की दिशा में आगे बढे हैं । 29 नवंबर 2024 को IMT गाजियाबाद में महानाद्या और LFA के बीच एक एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए। श्वेता बेरी LFA की स्थापना के साथ ही इससे जुड़ी हैं और स्ट्रैटेजिक सलाहकार के रूप में मार्गदर्शन करती आ रही हैं, और अब इस जुड़ाव को भविष्य की योजनाओं को देखते हुए औपचारिक रूप से अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया गया है।

LFA और Mahanadaya लद्दाख में फुटबॉल को अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। महानाद्या की सीईओ श्वेता बेरी का कहना है “यह प्रयास लद्दाख क्षेत्र में एक मजबूत फुटबॉल इकोसिस्टम को खड़ा करने की दिशा में काम करेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि स्थानीय फुटबॉल कम्युनिटी को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ा जाए साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को उनके ही वातावरण में बेहतर ट्रेनिंग, संसाधन और कोच जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ मिलकर हम कई सुधारो पर एक साथ काम करेंगे।”

एम ओ यू के बाद होंगे महत्वपूर्ण सुधार

दूरस्थ इलाकों तक पहुंच : जमीनी स्तर पर पहुंच कर लद्दाख के दूरस्थ इलाकों की युवा प्रतिभाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित कर अधिक अवसर देना।

बुनियादी सुविधाओं का विकास : जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को निकालने के लिए फुटबॉल मैदानो का निर्माण, प्रशिक्षण सुविधा और स्थानीय फुटबॉल एकेडमी का गठन।

कोचिंग और क्षमता निर्माण : फुटबाल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थानीय कोच और रेफरियों को सही प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन दिलाने की दिशा में काम करना।

टैलेंट की पहचान : लद्दाख की प्रतिभाओं की खोज, उभरते होनहार खिलाड़ियों को खोजने के लिए स्काउटिंग कार्यक्रम चलाना और खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना।

सामुदायिक सहभागिता : खेल के लिए समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए फुटबॉल के माध्यम से स्थानीय समुदायों को एक साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना।

Football जैसे लोकप्रिय खेल को लद्दाख जैसे दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह करार एक मील का पत्थर साबित होगा। उम्मीद है कि इस MOU से LFA और Mahanadaya के सहयोग से लद्दाख में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम होगा।

अंशु नैथानी

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign