Mahakumbh 2025 Tour Package: भारतीय संस्कृति और आस्था के सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुंभ 2025 का शुभारंभ प्रयागराज में होने जा रहा है । महाकुंभ हर 12 साल पर आयोजित होता है। इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए आते हैं । इस बार भी इस महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है । श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है । इस महाकुंभ में सरकार की तरफ से यात्रियों के लिये खानपान और ठहरने से लेकर कई तरह की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रयागराज के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराने के लिए पर्यटन विभाग ने कई तरह के पैकेज की व्यवस्था की है । आईए जानते हैं कि यह पैकेज किस प्रकार के हैं और इसके लिए आपको कितना खर्च करना पड़ेगा।
आस्था का महाकुंभ 2025:
भारत का सबसे बड़ा धार्मिक अस्था का संगम, महाकुंभ जनवरी 2025 में आरंभ होने जा रहा है। यह महीने भर चलने वाला एक विशेष उत्सव है । हिंदू धर्म का यह महान धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन कुछ प्राचीन शहरों में होता है, वे हैं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक। यहां पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। प्रयागराज और हरिद्वार में हर 6 साल में अर्ध कुंभ का आयोजन भी किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 14 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा । यह पवित्र आयोजन प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर होता है । जहां पर गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है । इस अद्भुत संगम को देखने के लिए देश विदेश से करोड़ो लोग आते हैं। मकर संक्रांति में इसका नजारा अद्भुत होता है । देश विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारी कर रखी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कई तरह के टूर पैकेज की व्यवस्था की है । बुकिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है । आईए जानते हैं कि यह टूर पैकेज किस प्रकार के हैं।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने तैयार किए 14 टूर पैकेज
इस महाकुंभ के दौरान प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष टूर पैकेज की व्यवस्था की है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लगभग 14 टूर पैकेज तैयार किए हैं। इन टूर पैकेज में यात्रियों के लिए खाने-पीने,भ्रमण,गाईड और दर्शन से लेकर कई तरह की व्यवस्था की गई है। यह सभी तरह के टूर पैकेज अगले वर्ष जनवरी 2025 महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं।
क्या कुछ खास है टूर पैकेज में ?
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी मीडिया को दी। इस टूर पैकेज में दर्शन के लिए तीन से चार लोगों को डिजायर कार से भ्रमण करने की व्यवस्था की गई है जिसके लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 2020 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी तरफ इनोवा कार से 5 से 6 लोगों को दर्शन करवाने की योजना बनाई गई है। इनोवा से घूमने वाले श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 1640 रुपए खर्च करने होगें।
यदि आप अरबानिया फोर्स की 16 सीटर में घूमने का मन बना रहे हैं तो इसमें न्यूनतम 10 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रति व्यक्ति किराया 1330 रुपए का है । इसके साथ ही यदि आप संगम नगरी प्रयागराज से धर्मनगर वाराणसी तक घूमने के लिए सोच रहे हो तो इसमें तीन से चार लोगों की कार से भ्रमण की व्यवस्था की गई है। जिसके लिये आपको इसमें प्रति व्यक्ति 2560 रुपये खर्च करने होंगे। इनोवा से 5 से 6 लोगों को घूमने के लिए 2030 रुपए खर्च करने होंगे । अरबानिया से भ्रमण करने के लिए प्रति व्यक्ति 1220 खर्च करने होंगे।
यदि आप प्रयागराज से विंध्याचल वाराणसी की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिये खास दो दिन और एक रात के टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है । इसमें डिजायर कार से आपको प्रति व्यक्ति 5390 रुपए खर्च करने होंगे। यदि आप इनोवा से जाना चाहते हैं तो आपका किराया 4545 तक तय किया गया है । वहीं यदि आप अरबानिया से घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो न्यूनतम 10 व्यक्ति जा सकते हैं जिसमें प्रति व्यक्ति आपको 3620 रुपए का खर्च करना पड़ेगा।
वृद्धजनों के लिये विशेष व्यवस्था:
वहीं दूसरी तरफ बुजुर्गों के लिए प्रयागराज विंध्याचल वाराणसी का खास दो दिन का पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें इनोवा का इस्तेमाल न करके आरबनिया के माध्यम से न्यूनतम 10 लोगों के भ्रमण की व्यवस्था की गई है, जिसमे 4345 रुपए का भुगतान करना होगा। प्रयागराज से वाराणसी की इस यात्रा में दो दिन और एक रात का पैकेज है। जिसमें विंध्याचल मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन शामिल किए गए हैं। इस पैकेज में प्रति व्यक्ति आपको 3620 रुपए से 5390 रुपए तक खर्च करने होंगे।
प्रयागराज, विंध्याचल और वाराणसी के लिये 16 सीट वाली बस की भी सुविधा
प्रयागराज- वाराणसी -विंध्याचल और अयोध्या को जोड़ते हुए तीन दिन और दो रात का विशेष पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें प्रति व्यक्ति किराया 5800 से लेकर 8480 रुपए तक शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप यूपी टूरिज्म की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं । यह सभी यात्राएं समूह में कराई जाएगी । इन पैकेज में कम से कम पांच यात्रियों का समूह होना अनिवार्य है,ताकि प्रति व्यक्ति खर्च कम पड़ सके । इनमें बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा जैसे की इनोवा और 16 सीटर बस की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है । जानकारी के अनुसार प्रयागराज से चित्रकूट, मैहर, बांधवगढ़ और पन्ना खजुराहो के लिए अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए हैं।
प्राणायाम और योग के लिये विशेष व्यवस्था:
वही इस महाकुंभ 2025 में योग, प्राणायाम और ध्यान का भी विशेष पैकेज तैयार किया गया है। इसके लिये कम से कम 5 लोगो का समूह होना अनिवार्य है । इसके लिये आपको 4,000 का भुगतान करना होगा जिसमे आपको नाश्ता, दोपहर का भोजन,पेय पदार्थ और बोट से भ्रमण शामिल किया है।अगर आप भी Mahakumbh 2025 Tour Package की पहले से बुकिंग कराना चाहते है तो यूपीएसटीडीसी (upstdc) की वेबसाइट पर जाना होगा।
बबीता आर्या