Saturday, April 18, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ पेरिस में बना पहला इंडिया हाऊस, नीता अंबानी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेरिस में बना पहला इंडिया हाऊस, नीता अंबानी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by Jai P Swarn
0 comment
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 इस समय दुनिया-भर में चर्चा का विषय बना हुआ है । भारतीय दल में भी कुछ खिलाड़ियों का सपना पूरा हुआ तो कुछ खिलाड़ियों के दिल भी टूटे। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अगले ओलंपिक में उनका प्रदर्शन और भी बेहतर होगा। बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 मे होने वाले ओलंपिक को भारत मे कराने की इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना था की देशवासियों का सपना पूरा करने में वे कोई कसर नही छोड़ेंगे। वहीं पेरिस ओलंपिक मे भाग लेने वाले देश के एथलीटों को बढ़ावा देने के लिये रिलांयस फाऊंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इंडिया हाऊस का उद्घाटन किया । उन्होने बताया कि यह भारत पहला कंट्री हाऊस है । इस समारोह में विदेशी मेहमान, आईओसी अधिकारी और भारत की मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

आइये जानते हैं इस हाऊस की विशेषता के बारें मे, क्यों कहा जाता है इसे इंडिया हाऊस।

घर से दूर रह कर भी घर पर होने का अहसास:

कंट्री हाऊस पेरिस मे बना पहला इंडिया हाऊस है जिसकी शुरुआत रिलायंस चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक के दौरान की है । इंडिया हाऊस का मकसद भारतीय संस्कृति और भारतीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है । ये एक ऐसा हाऊस जिसमें दुनिया भर के ऐथलीट आ सकते हैं । ये पेरिस के पार्क डी ला विलेट मे स्थित हैं । इस कंट्री हाऊस के चारो तरफ 14 अन्य हॉस्पिटैलिटि हाऊस भी हैं । वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक गेम्स की मेज़बानी करेगा। देश के 1.4 अरब देशवासियों का सपना हैं कि देश ओलंपिक मे आगे आये और आने वाले ओलंपिक की मेज़बानी भारत करे। नीता अंबानी का कहना है कि वे इस कंट्री हाउस में सबका स्वागत करते हैं ताकी पेरिस में बसे इस हाऊस में भारत की सभ्यता संस्कृति और विरासत का अनुभव कर सके। कंट्री हाउस भरतीय एथलीटों के लिये घर से दूर रह कर भी एक घर का एहसास कराता है ।

इंडिया हाऊस सभी एथलीटों से बात करने का एक मंच:

रिलांयस फाऊंडेशन और आई ओ ऐ ( IOA) द्वारा संचालित इस कंट्री हाऊस की शुरुआत 40 साल के इंतजार के बाद हुई हैं  । एक लंबे इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। कंट्री हाऊस एक ऐसी जगह है जहां हम अपने ऐथलीट का सम्मान कर सकतें हैं और जीत का जश्न मना सकतें हैं । इसके दरवाजे दुनियाभर के दिग्गज खिलाडियों के लिये खुलेंगे। यहां पर सभी खिलाड़ियों से बात करने का मंच भी मिलेगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि पेरिस ओलंपिक में भारत का अपना घर है । नीता अंबानी ने कंट्री हाऊस के उद्घाटन के मौके पर कहा की वह दिन दूर नहीं जब भारत भी ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

पेरिस में ‘इंडिया हाउस’ में नीता अंबानी ने नीरज चोपड़ा, अमन सहरावत और भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया

आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर और नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर और पहलवान अमन सहरावत को जीत के लिए सम्मानित किया।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign