Tuesday, April 14, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ सेहत को सबसे बड़ा खतरा: “पैकेज्ड फूड”, शरीर को पहुंचाता है 32 तरह के नुकसान

सेहत को सबसे बड़ा खतरा: “पैकेज्ड फूड”, शरीर को पहुंचाता है 32 तरह के नुकसान

by Jai P Swarn
0 comment
Dangers Of Packaged Food

Dangers Of Packaged Food : आजकल समय के अभाव और जल्दबाजी में सब काम करने की वजह से पैकेज्ड फूड पर भारतीयों की निर्भरता बढ़ती जा रही है। हम पैकेट बंद सामान खाने के इतने आदी हो गए हैं के उसका हमारी सेहत पर कितना प्रतिकूल असर पड़ता है इसके बारे में हम अभी भी लापरवाह बने हुए हैं।

शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में ब्रिटिश जर्नल BMJ में एक स्टडी सामने आई है इस शोध के मुताबिक अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड यानी पैकेज्ड फूड, डिब्बा बंद सामान, चॉकलेट्स, कोल्ड ड्रिंक यह सभी हमारे शरीर को 32 तरह के नुकसान पहुंचाते हैं और इसमें सबसे बड़ा खतरा जानलेवा बीमारियों को लेकर है। जिसमें दिल की बीमारी कैंसर और फेफड़ों के रोग शामिल है।

क्या होता है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड

यह अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने में तो लजीज और मजेदार होते हैं लेकिन यह शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को अगर हम आसान भाषा में समझना चाहे तो यह ऐसा खाना है जो घर में घर के समान से नहीं बनता। इसे बाहर फैक्ट्री में तैयार करके प्रोसैस्ड करके पैकेट बंद या डिब्बा बंद कर आप तक पहुंचाया जाता है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए और देर तक ताजा रखने के लिए इसमें कई तरह के रंग फ्लेवर ज्यादा चीनी नमक या CORN सिरप डाला जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को अल्ट्रा प्रोसेसिंग कहते हैं और इस तरह के भोजन को प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है । यह अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक होता है। जो कि घर में बनाए गए ताजा खाने के मुकाबले बहुत ही ज्यादा हानिकारक और अन्हेल्दी होता है।

जबान पर चढ़ा प्रोसेस्ड फूड का स्वाद

लेकिन आजकल लोगों की जबान पर प्रोसेस्ड फूड का स्वाद चढ़ा हुआ है। लोग घर में ताजा खाना बनाने की बजाय यह पैकेज्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खा रहे हैं। यह खाना टेस्ट में तो अच्छा लगता है लेकिन शरीर के लिए यह किसी बड़े खतरे को बुलावा देने से कम नहीं है। अगर ऐसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की बात करें जो आमतौर पर सभी भारतीय लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं तो यह है :

  • कोल्ड ड्रिंक
  • पैकेज्ड चिप्स
  • चॉकलेट
  • आइस क्रीम
  • कैंडी
  • हॉट डॉग
  • फ्रेंच फ्राइज
  • पेस्ट्री और केक

BMJ में प्रकाशित इस रिसर्च के मुताबिक अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के ज्यादा सेवन से जल्दी मौत का खतरा 21 गुना तक बड़ जाता है। इसके खाने से हृदय रोग से संबंधित मृत्यु, मोटापा, टाइप टू डायबिटीज के खतरे भी 40 से 66% तक बड़ जाते हैं। वहीं इससे नींद की समस्या और डिप्रेशन की समस्या पैदा होने का भी 22 फीसदी खतरा अधिक होता है।

खतरे ही खतरे

इससे इम्यून सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। BMJ में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि इससे हमारे जींस पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और आने वाले पीढ़ी की इम्युनिटी के लिए भी खतरा पैदा होता है।

डिप्रेशन का भी खतरा

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड लेने से डिप्रेशन और स्ट्रेस का खतरा भी बढ़ सकता है। साथ ही कुछ लोगों में मेमोरी कम होने की शिकायत भी देखी गई है। मोटापा बढ़ने का खतरा तो आम है ही। विश्व स्वास्थय संगठन यानी WHO ने तो इसे एपिडेमिक तक करार दिया है। मोटापे की समस्या पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है और मोटापा बढ़ाने में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, और नींद की कमी जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

कैसा हो स्वस्थ खाना

अब हम आपको बताते हैं कि आपको कैसा खाना खाना चाहिए जिससे आप स्वस्थ भी रहे और लंबी उम्र भी पाए तो इसलिए अपने खाने में अब पैकेज फूड को हटाकर आपको शामिल करना चाहिए ताजा फल, हर तरह की सब्जियां, हरी सब्जियां जिसमें पालक,मेंथी, सरसों का साग, बथुआ जैसी सब्जियां शामिल है । ड्राई फ्रूट्स, नट्स, सीड्स साबुत अनाज और हर तरह की दालें भी जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें |  तनाव भगाएंगे ये पांच योगासन, देंगे दिलो दिमाग को सुकून

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign