Wednesday, April 15, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ Mai Bahin Yojana Bihar : बिहार में चुनाव से पहले माई बहन योजना का ऐलान !

Mai Bahin Yojana Bihar : बिहार में चुनाव से पहले माई बहन योजना का ऐलान !

Mai Bahin Yojana Bihar :

by KhabarDesk
0 comment

Mai Bahin Yojana Bihar :  बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी  नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में माई बहन योजना लागू करेंगे। इस योजना की शुरूआत वे सरकार बनने के 1 माह के भीतर ही कर देंगे। Mai Bahin Yojana Bihar में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए दिये जायेंगे। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां रहता है, वहां पर सुख समृद्धि का वास रहता है। इस मंत्र के साथ वे बिहार की प्रत्येक महिला को सक्षम बनाना चाहते हैं। आईए जानते हैं कि बिहार की यह ‘माई बहन’ योजना क्या है।

आगामी चुनाव से पहले नयी योजना का ऐलान :

आरजेडी  नेता तेजस्वी यादव ने आगमी चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया ह। तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में नई सरकार बनने पर उनकी सरकार द्वारा” माई बहन” योजना के तहत 2500 रुपए प्रतिमाह सभी माता बहनों के बैंक के खाते में जमा किए जाएंगे। यह योजना सरकार बनने के एक माह के भीतर लागू कर दी जाएगी। इसके साथ ही आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का यह भी कहना है,कि सभी को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। वहीं अगर वृद्धजनों की बात की जाए तो वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी ।

तेजस्वी यादव का कहना है कि वे लोग लगातार यात्रा पर निकल रहे हैं, जहां उनके पार्टी के समर्थकों को फीडबैक भी मिल रहा है। राज्य के प्रत्येक हिस्से से यात्रा निकालते समय महंगाई से त्रस्त लोग अपना अनुभव भी बता रहे हैं। बढ़ती महंगाई के चलते घर परिवार को एक बड़ी राहत की जरूरत है । राज्य की एक बड़ी जनसंख्या गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। इस गरीबी और महंगाई को हटाने के लिए वे सरकार में आने के बाद एक मुहिम शुरू करेंगे । जिसमें 5 लाख युवकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव का कहना है कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय भी करेगी।

महिलाओं का सशक्तिकरण:

तेजस्वी यादव का कहना है कि “माई बहन “योजना  Mai Bahin Yojana Bihar की शुरुआत सरकार बनने के 1 महीने के अंदर ही कर दी जाएगी। बिहार की करोड़ों माताओ बहनों के आशीर्वाद के स्वरूप 2025 में सरकार बनने पर वह इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत के बाद बिहार में समृद्ध महिला सुखी परिवार का सपना सच होगा । इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की उम्र की सभी महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का कार्य करेंगे। यह राशि महिलाओं को उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। इस योजना को बिहार में आर्थिक संतुलन और लैंगिक समानता की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Mai Bahin Yojana Bihar के तहत मिली राशि का उपयोग महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या कौशल प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाएगा।

तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार बनने के एक माह के भीतर वह इस योजना को अमली जामा पहना देंगे। वह इस योजना की शुरुआत करके बिहार की हर माता हर बहन को स्वावलंबी, सुखी, समृद्ध और संपन्न बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि बिहार की नई सरकार हमारी माता बहनों की सरकार होगी । क्योंकि जब हर घर की महिला सुखी समृद्ध होगी, तभी घर तरक्की करेगा और जब घर तरक्की करेगा तो पूरा गांव और पूरा राज्य तरक्की करेगा।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign