Friday, April 10, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ मानव कल्याण सेवा समिति ने सहारा वृद्ध आश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस

मानव कल्याण सेवा समिति ने सहारा वृद्ध आश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस

by KhabarDesk
0 comment

Republic Day Celebration : मानव कल्याण सेवा समिति ने सहारा वृद्ध आश्रम, चौपाल में गणतंत्र दिवस मनाया। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों के लिए मिठाई और भोजन का प्रबंध किया गया। इस दौरान वृद्धजनों ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नर्स विद्या शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमें गर्व है कि हम स्वतंत्र भारत में जन्मे हैं। यह स्वतंत्रता हमें हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया और हमें आज़ादी दिलाई।

उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे कर्तव्यों का पालन करना और अपने देश के विकास में योगदान देना कितना महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने ‘मानव कल्याण सेवा समिति’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी और समिति के निर्देशक श्री केशवराम जी को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। 75 वर्ष की आयु में भी श्री केशवराम जी की सक्रियता और समाजसेवा के प्रति उनकी लगन देखकर अधिकारी ने उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की “मानव कल्याण सेवा समिति समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक मिसाल है। इस प्रकार के आयोजन वृद्धजनों के जीवन में खुशियां लाते हैं और उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देते हैं। समिति के सभी कर्मचारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर मिठाई और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। सभी वृद्धजनों ने भोजन का आनंद लिया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। नृत्य और देशभक्ति गीतों के बीच, पूरे आश्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

सहारा वृद्ध आश्रम में इस आयोजन ने यह साबित किया कि बुजुर्ग हमारे समाज की पूंजी हैं और उन्हें सम्मान और खुशी देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस के इस प्रेरणादायक आयोजन ने समाज को सेवा, समर्पण और कृतज्ञता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign