Tuesday, March 3, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ सोशल फाउंडेशन के बढ़ते कदम, कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर के साथ हुआ करार 

सोशल फाउंडेशन के बढ़ते कदम, कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर के साथ हुआ करार 

Greater Noida

by KhabarDesk
0 comment
Greater Noida

Greater Noida :  सोशल फाउंडेशन (एनजीओ), दिल्ली ने अपनी सामाजिक गतिविधियों का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। इस दौरान दोनों संस्थाओं के मुख्य पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था ‘सोशल फाउंडेशन’ ने सरकारी शिक्षण संस्थान ‘कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय’ के समाजशात्र विभाग के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को अंजाम देने के लिए कदम बढ़ाया है। यह समझौता दोनों संस्थाओं के बीच पांच साल के लिए हुआ है। इस समझौते पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अनीता रानी राठौड़, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर ममता सागर, डॉक्टर कविता वर्मा और सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने हस्ताक्षर किए हैं।

कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर अनीता रानी राठौड़ ने समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर ममता सागर, डॉक्टर कविता, डॉक्टर विनीता सिंह, डॉक्टर अनीता समेत अन्य शिक्षकों और शोध छात्रों की मौजूदगी में सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और महासचिव नवीन कुमार को सौंपा।

गरीब वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करेंगे

दोनों संस्थाओं के बीच हुए इस एमओयू का मकसद महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान और सामाजिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ाना है। इस समझौते के मुताबिक सोशल फाउंडेशन कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर, ग्रेटर नोएडा के समाजशास्त्र विभाग के साथ मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने, समाजशात्रीय अध्ययन कार्य, शोध कार्य, समाज से संबंधित विभिन्न स्तर के जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, सेमिनार, कार्यशालाओं, के आयोजन के साथ-साथ कौशल विकास प्रशिक्षण, ट्रेनिंग सेंटर, प्रतियोगिता कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय खोलने के अलावा समाज के गरीब वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी।

इस मौके पर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं को संस्था के द्वारा किए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर की प्राचार्य डॉक्टर रानी राठौड़ के संरक्षण और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर ममता सागर के निर्देशन में ये एमओयू हुआ है। महाविद्यालय का ये महत्वपूर्ण फैसला हमारी संस्था के लिए काम करने का एक बेहतर अवसर है। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर ममता सागर का आभार व्यक्त किया। धर्मेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के शिक्षकों के साथ तालमेल करके योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक कार्यों को अंजाम देंगे। इसके साथ ही सरकारी और सीएसआर प्रोजेक्ट लेने का भी प्रयास करेंगे, जिससे कि समाज की महिलाओं ,युवाओं एवं बच्चों को इस संस्था से जोड़ते हुए उनका सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि यह संस्था समाज के विभिन्न वर्गों के गरीबों, वंचितों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, उद्योग प्रशिक्षण, रिसर्च सेंटर, स्वच्छता, कुपोषण, जल संरक्षण, पर्यावरण समेत अनेक क्षेत्रों में कार्य करने के लिए समर्पित है ।

सोशल फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सोशल फाउंडेशन ने दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज जिलों के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार एवं अन्य राज्यों में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया है। नवीन कुमार ने ये भी बताया कि हमारी संस्था गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर, गंगा सफाई अभियान के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिद्वार में लघु उद्योग का प्रशिक्षण देने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

इस मौके पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष अध्यक्ष डॉक्टर ममता सागर (प्रोफेसर) ने सोशल फाउंड़ेशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ अपने साथी शिक्षकों, शोधार्थियों छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के विभाग के समस्त शिक्षकों डॉक्टर कविता वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉक्टर विनीता सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉक्टर अनीता (असिस्टेंट प्रोफेसर) और शोधार्थी मुनीन्द्र कुमार, कुमारी सनी ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign