Driving Licence Rules 2024: कई लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाना उलझन भरा काम लगता है फॉर्म भरने से लेकर आरटीओ (RTO ) जाकर ड्राइविंग का टेस्ट देना इस सब में काफी समय भी लग जाता है । कई लोग आरटीओ में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने से घबराते भी हैं लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है सरकार अब इस पूरी प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है जिसमें आपके लिए कई चीजों को सरल कर दिया गया है।
1 जून से आप सरकारी मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट (Driving Licence Test ) दे सकते हैं।आपके पास अब दो विकल्प मौजूद रहेंगे, यदि आप आरटीओ जाकर ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना चाहते तो निजी संस्थान वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं। इससे आप आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बना सकेंगे।
18 नहीं अब 16 की उम्र में भी बन सकता है लाइसेंस
कोई भी व्यक्ति 18 साल की उम्र में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। लेकिन आपको शायद ही मालूम होगा कि 50 सीसी की क्षमता वाली मोटरसाइकिल के लिए 16 साल की उम्र में भी लाइसेंस बनवाया जा सकता है। लेकिन 18 साल होने पर इस लाइसेंस को अपडेट कराना जरूरी होगा।
लाइसेंस रिन्यू करने की कब पड़ती है जरूरत
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की तारीख से 20 साल तक मान्य (Validity of Driving License) होता है। आपको अपने लाइसेंस को 40 साल की उम्र के बाद 10 साल और फिर 5 साल बाद अपडेट कराना होता है।
आपके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने पर या उसी दिन उसे रिन्यू (Driving Licence Renewal) कराना ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको स्थानीय RTO (ज़ोनल ऑफिस) जाना होगा।
गाड़ी चलाने के दो तरह के लाइसेंस होते हैं
Private (निजी): अगर आप निजी गाड़ी चलाते हैं तो आपको प्राइवेट लाइसेंस बनाना होगा। इसे बनवाने के बाद 20 साल तक या 50 साल के होने तक (इनमें से जो भी पहले हो) रिन्यू कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती। Commercial (कमरर्शियल): ये लाइसेंस टैक्सी, ट्रक आदि व्यावसायिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए होता है। इसे हर तीन साल में रिन्यू कराना होता है।
अगर आपका कमर्शियल लाइसेंस है या आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है, तो लाइसेंस रिन्यू कराते समय आपको हेल्थ चेकअप करवाना होगा और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
जुर्माने के भी बदले नियम
बता दें कि सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) 1 जून 2024 से नए नियमों को जारी करने जा रहा है। नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र में तेज गति से गाड़ी चलाने वाले को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
कितना जुर्माना?
- तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर, 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना
- नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर,25 हजार रुपये तक का जुर्माना
- बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर,500 रुपये का जुर्माना
- हेलमेट न पहनने पर,100 रुपये का जुर्माना
- सीट बेल्ट न पहनने पर,100 रुपये का जुर्माना
- 18 साल से कम उम्र में गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा।