Thursday, April 9, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ खान सर ने कर ली शादी, किसी को कानो कान ना हुई खबर !

खान सर ने कर ली शादी, किसी को कानो कान ना हुई खबर !

Khan Sir Marriage

by KhabarDesk
0 comment
Khan Sir Marriage

Khan Sir Marriage : छात्रो के बीच मशहूर, पटना के खान सर एक बार फिर से चर्चा मे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सोशल मीडिया से दूर रखने वाले खान सर अपनी शादी को लेकर चर्चित हो रहे हैं । हाल ही में जब पहलगाम हमले के बाद देश भर में गुस्से का माहौल था। तो  खान सर के कमेंट वाले वीडियो काफी वायरल हो रहे थे। लेकिन इस बार उनके वायरल होने का कारण कोई वीडियो नहीं बल्की उनका निकाह और उनकी पर्सनल लाइफ हैं ।

खान सर ने रचाई गुपचुप तरीके से शादी:

बिहार के प्रसिद्ध चर्चित शिक्षक खान सर छात्रों को अपने पढ़ाने के अंदाज को लेकर काफी फेमस है। आजकल खान सर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं । लेकिन इस बार चर्चा उनकी पढ़ाई को लेकर नहीं बल्की उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है । आपको बता दे की हाल ही में खान सर ने गुपचुप तरीके से अपनी जीवन संगनी की तलाश कर ली है । इतना ही नहीं खान सर ने चुप-चाप शादी भी कर ली है । इस बात की जानकारी खुद ही खान सर ने दी है । खान सर ने अपने ही अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड करके शादी के बारे में बताया है ।

7 मई को हुई शादी जून में होगा रिसेप्शन:

खान सर ने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके बताया की 7 मई को उन्होनें ए एस खान नाम की लड़की से शादी की है। उन्होने बताया की हाल ही में हुए भारत पाकिस्तान तनाव के दौरान उन्होनें शादी की है । देश का माहौल सही ना होने के कारण उन्होने किसी को बताया नही। शादी का प्रोग्राम प्राईवेट रखा गया था। उन्होने ये बात सबसे पहले अपने छात्रों को बताई है । उनका कहना है कि उनका वजूद छात्रों से है । अब वे भोज के लिये सोच रहें हैं । उन्होनें भोज 6 जून के आसपास रखने की सोची है । खान सर ने पहले अपनी पत्नी के साथ  फ़ेसबुक पर तस्वीर लगायी थी, जिसे उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट भी कर दिया।

खान सर की कोचिंग निम्न आय वर्ग के छात्रों के लिये भी:

पटना में खान सर एक टीचर हैं जो की बच्चों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं । खान सर की विशेषता यह है कि वह अन्य महंगी कोचिंग की तुलना में छात्रों को किफायती फीस में पढ़ाते हैं । इसके साथ ही उनका यूट्यूब पर उनका एक चैनल भी हैं जिसका नाम ‘जी एस रिसर्च सेंटर’ हैं । इस चैनल पर पढ़ाई के लिये सैकड़ों वीडियो उप्लब्ध हैं । जिसमे आप गणित, विज्ञान, राजनीति और करंट अफेयर्स से लेकर कई विषयों के बारे मे जानकारी हासिल कर सकतें हैं । खान सर यूट्यूब पर भी पढ़ाते हैं । जिसकी वजह से निम्न आय वर्ग वाले छात्र भी कोचिंग में पढ़ सकते हैं।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign